google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : Indian Geography
Indian Geography लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Indian Geography लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

भारत में जल परिवहन (Water Transport in India)

 

भारत में जल परिवहन

(Water Transport in India)



आंतरिक जल परिवहन रेलवे के आगमन से पूर्व आंतरिक जल परिवहन का महत्वपूर्ण स्थान था। आंतरिक जल परिवहन एक सस्ता, ईधन प्रभावी तथा पर्यावरण अनुकूल तरीका है, जो भारी वस्तुओं की दुलाई हेतु उपयुक्त होता है और साथ ही रोजगार निर्माण की व्यापक क्षमता रखता है। किंतु, भारत के कुल यातायात में आंतरिक जल परिवहन का अंश केवल एक प्रतिशत है। भारत में नदी तंत्रों का 14500 किलोमीटर क्षेत्र नौचालन योग्य है।


आंतरिक जल परिवहन का प्रतिरूप:-


भारत के महत्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग इस प्रकार है-


गंगा-भागीरथी (हुगली का ऊपरी प्रवाह)-हुगली: इस भाग में क्रमिक ढाल एवं सुगम प्रवाह मौजूद है तथा सघन जनसंख्या का जमाव भी है।ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदियां।महानदी, कृष्णा एवं गोदावरी के डेल्टाई प्रवाह।बराक नदी (उत्तर-पूर्व में)।गोवा-मांडोवी एवं जुआरी की नदियां।केरल के कयाल।नर्मदा एवं ताप्ती की निचली रीच।पश्चिमी तट पर पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों की संकरी खाड़ियां, जैसे-काली, शरावती एवं नेत्रवती।नहरें, जैसे-बकिंघम नहर- कृष्णा डेल्टाई की कोम्मानूर नहर से लेकर माराक्कानम (चेन्नई के 100 किमी. दक्षिण में) तक।कुम्बेरजुआ नहर-गोवा में मांडोवी एवं जुआरी को जोड़ती है।वेदारण्यम नहर-वेदारण्यम को नागपट्टनम बंदरगाह से जोड़ती है।



आंतरिक जल परिवहन की वर्तमान स्थिति:-

गंगा-भागीरथी हुगली जलमार्ग इस जलमार्ग पर यात्रियों के अतिरिक्त खाद्यान्न, कोयला, धातु अयस्क, उर्वरक, कपड़ा एवं चीनी का परिवहन किया जाता है।ब्रह्मपुत्र: यहां जूट,चाय, लकड़ी,चावल, खाद्य तेल, मशीनरी तथा उपभोक्ता वस्तुओं का परिवहन किया जाता है।कृष्णा-गोदावरी डेल्टा।कोरलक पश्चजल या कयाल: इनमें नारियल, मछली, सब्जियां,ईटवखप्पर तथा इमारती लकड़ी को परिवहित किया जाता है। कोचीन बंदरगाह पर आयातित होने वाले माल का 10 प्रतिशत इन्हीं जलमागों द्वारा ढोया जाता है।गोवा की नदियां: यहां लौह-अयस्क (मर्मगाव बंदरगाह को), मैगनीज अयस्क, मछली, नारियल एवं इमारती लकड़ी का परिवहन किया जाता है।


जब संगठित संचालनों को यंत्रीकृत नावों द्वारा किया गया;  देश में निर्मित विभिन्न क्षमताओं की नावों ने भी कागों और यात्रियों का परिवहन किया।



संगठन


1967 में कलकत्ता (कोलकाता) में केंद्रीय आंतरिक जल-परिवहन निगम की स्थापना के साथ ही अन्य स्थानों पर भी शाखायें स्थापित की गई।


इसकी मुख्य जिम्मेदारी देश के आंतरिक जलमार्गों से नावों द्वारा और भारत एवं बांग्लादेश के बीच मान्य मागों से सामान का परिवहन करना है। बांग्लादेश के साथ प्रोटोकॉल समझौता भारत-बांग्लादेश वाणिज्य और बांग्लादेश से प्रेषण या परिवहन के लिए एक-दूसरे के जलमार्गों का प्रयोग करने की अनुमति देता है।



शिपिंग और समुद्री आवागमन के उद्देश्यको पूरा करने के लिए वर्ष 1986 में इनलैण्ड वाटवेज अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (आईडब्ल्यूएआई) की स्थापना की गयी, इसका मुख्यालय नोएडा (उत्तर प्रदेश) में है। आईडब्ल्यूएआई मुख्य रूप से राष्ट्रीय जलमार्ग के विकास, रख-रखाव और नियमन के लिए जिम्मेदार है। निम्नांकित पांच जल-मार्ग (2010-11 तक) राष्ट्रीय जलमार्ग के तौर पर घोषित किए गए हैं-


1986 में गंगा-भागीरथी-हुगली नदी तंत्र का 1620 किमी. लंबा इलाहाबाद-हल्दिया मार्ग।1988 ई. में ब्रह्मपुत्र नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-2) का 891 किमी. लंबा सदिया-घुबरी मार्ग।1991 ई. में उद्योगमंडल कनाल (250 किलोमीटर) और चंपाकारा कनाल के साथ पश्चिम तटीय कनाल का कोट्टापुरम कनाल। यह राष्ट्रीय जलमार्ग-3 है।2008 में गोदावरी और कृष्णा नदी पर 1028 किमी. लंबा जलमार्ग जो काकीनाडा और पुदुचेरी कनाल और कालुवैली टैंक पर बना है।2008 में घोषित 585 किमी. लंबा जलमार्ग जो ब्रह्माणी नदी के तालचर घमारा कैनल, पूर्वी तटीय कैनल के गोयनखली छरबतिया, महानदी डेल्टा नदी-तंत्र के साथ मताई नदी पर फैले छरबतिया-घमारा मार्ग को अपने अंदर समेटता है।बराक नदी पर 121 कि.मी. का लखीमपुर-भंगा मार्ग देश का छठवां जलमार्ग है। इसके परिणामस्वरूप उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र, विशेष रूप से असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों के जहाजरानी एवं माल परिवहन में एकीकृत विकास होगा। इसे केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने जनवरी 2013 में छठवें जलमार्ग के तौर पर स्वीकृति प्रदान की।


केंद्रीय जल आयोग द्वारा उत्तर की नदियों को प्रायद्वीपीय नदियों से जोड़ने तथा कोलकाता एवं मंगलौर को जलमार्गों की तटीय प्रणाली के माध्यम से संपृक्त करने का प्रस्ताव रखा गया है।




आंतरिक जल परिवहन की समस्याएं:-

नदियों, विशेषतः प्रायद्वीपीय भाग, के जलस्तर में मौसमी गिरावट आ जाती है। गर्मियों में कुछ नदियां लगभग सूख जाती हैं।सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप जल प्रवाह में कमी आजाती है। उदाहरण के लिए, गंगा नदी में जल प्रवाह की कमी से स्टीमर चलाना कठिन हो जाता है।नदियों में गाद जमा होने के कारण भी नौचालन क्षमता कम हो जाती है। भागीरथी-हुगली एवं बकिंघम नहर में यह समस्या गंभीर है।जल-प्रपातों एवं काटकों के कारण (विशेषतः नर्मदा एवं ताप्ती में) सुगम नौचालन में समस्या होती है।तटीय क्षेत्र में क्षारीयता भी नौचालन को प्रभावित करती है।



भारत में 12 बड़े बंदरगाह हैं।


पश्चिमी तट के प्रमुख बंदरगाह:-

 कांडला (गुजरात), मुंबई (महाराष्ट्र), मर्मगाव (गोआ), न्यू मंगलौर (कर्नाटक), कोच्चि (केरल), जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (पूर्व में न्हावा शेवा)।



पूर्वी तट के प्रमुख बंदरगाह:

 तूतीकोरिन एवं चेन्नई (तमिलनाडु), विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), पारादीप (ओडीशा), कोलकाता-हल्दिया (प. बंगाल)। तमिलनाडु में एन्नोर बंदरगाह को भी मई 1999 में प्रमुख बंदरगाह का दर्जा दिया गया, जबकि बड़े बंदरगाह के रूप में फरवरी 2001 से काम में लाया गया।





भारत की प्रमुख नदियां(Major rivers of india)


भारत की प्रमुख नदियां

(Major rivers of india)




गंगा नदी➜➜


➨उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

➨लंबाई – 2,525 कि.मी

➨मुहाना – सुंदरवन, बंगाल की खाड़ी


➨गंगा नदी भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण एवं पवित्र नदी है जिसे माँ तथा देवी के रूप मे भी पूजा जाता है, इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है जिनका भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण योगदान है!



💠यमुना नदी➜➜


➨उदगम स्रोत – यमुनोत्री

➨लंबाई – 1,376 कि.मी

➨मुहाना – त्रिवेणी संगम, इलाहाबाद


➨यमुना नदी, गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है!




🔹◾सरस्वती नदी➾➾


▫️सरस्वती नदी एक प्राचीन एवं पौराणिक काल की नदी है जिसका विवरण वेदों में भी है, यह भारत की तीसरी पवित्र नदी है तथा प्रयाग में तीन नदियों का संगम है (यमुना नदी, गंगा नदी और सरस्वती नदी).




🔹क्षिप्रा नदी➜➜


▫️उदगम स्रोत – धार

▫️लंबाई – 196 कि.मी

▫️मुहाना – चंबल नदी


▫️क्षिप्रा नदी मध्य भारत मे बहाने वाली एक ऐतिहासिक नदी है, इस नदी के किनारे उज्जैन महाकाल ज्योतिर्लिंग है और चार स्थानो मे से एक कुम्भ का मेला इसी नदी के किनारे लगता है!




💠नर्मदा नदी➾➾


➨उदगम स्रोत – अमरकंटक

➨लंबाई – 1,312 कि.मी

➨मुहाना – खम्भात की खाड़ी, अरब सागर


➜नर्मदा नदी एक पवित्र, दिव्य व रहस्यमयी नदी है जिसका स्रोत अमरकंटक में नर्मदा कुंड से हुआ है! नर्मदा नदी, गोदावरी नदी और कृष्णा नदी के बाद पूर्ण रूप से भारत देश के अंदर बहने वाली तीसरी सबसे लंबी नदी है।




♦️गोदावरी नदी➨➨


➜उदगम स्रोत – त्रयंबकेश्वर

➜लंबाई – 1,465 कि.मी

➜मुहाना – बंगाल की खाड़ी


➜गोदावरी नदी जिसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है, महाराष्ट्र में नासिक जिले से निकलती है और आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी मे जाकर मिलती है!




★☆कावेरी नदी➨➨


➾उदगम स्रोत – तालाकावेरी

➾लंबाई – 760 कि.मी

➾मुहाना – कावेरी डेल्टा, बंगाल की खाड़ी


➨कावेरी नदी दक्षिण भारत में गोदावरी और कृष्णा के बाद तीसरी सबसे बड़ी नदी है, इस नदी के किनारे बसा तिरुचिरापल्ली शहर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है।




★★कृष्णा नदी➜➜


➨उदगम स्रोत – महाबलेश्वर

➨लंबाई – 1290 कि.मी

➨मुहाना – बंगाल की खाड़ी


➨कृष्णा नदी महाबलेश्वर पर्वत से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। इस नदी को हिंदुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। और कहा जाता है की इस नदी मे स्नान करके लोगों के सभी पापों का अंत होता है!




🌍ब्रह्मपुत्र नदी➾➾


➜उदगम स्रोत – तिब्बत, कैलाश पर्वत

➜लंबाई – 2900 कि.मी

➜मुहाना – बंगाल की खाड़ी


▪️ब्रह्मपुत्र नदी भारत की एक मात्र नदी है जिसका नाम पुल्लिंग है – शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र, ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी नदी है जिसका उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के निकट है!




⌛⏳महानदी➜➜


➾उदगम स्रोत – धमतरी

➾लंबाई – 885 कि.मी

➾मुहाना – बंगाल की खाड़ी


➨महानदी का उद्गम रायपुर के समीप धमतरी जिले से हुआ है तथा यह छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा राज्यो से होकर विशाल रूप धारण कर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है!




▪️अलकनंदा नदी➾➾


➜उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

➜लंबाई – 195 कि.मी

➜मुहाना – गंगा


➨अलकनंदा नदी, पवित्र गंगा के दो मुख्यधाराओं में से एक है और इसकी अधिक लंबाई और निर्वहन के कारण गंगा की स्रोत धारा माना जाता है!




🔹भागीरथी नदी➜➜


➾उदगम स्रोत – गंगोत्री हिमनद

➾लंबाई – 205 कि.मी

➾मुहाना – गंगा


भागीरथी नदी, देवप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलकर पवित्र गंगा नदी का निर्माण करती है. टिहरी बाँध भागीरथी नदी तथा दूसरी सहयोगी भीलांगना नदी के संगम पर बना है जो की विश्व का पाँचवा सबसे ऊँचा बाँध है!




🌍🏔️सरयू नदी➜➜


सरयू नदी एक वैदिक कालीन नदी है जो हिमालय से निकलकर अयोध्या से होकर गंगा में मिल जाती है!




🏔️⛰️झेलम नदी➜


➜झेलम नदी शेषनाग झील से निकलती है और यह कश्मीर घाटी की सुन्दरता में चार-चाँद लगा देती है!




🔹चंबल नदी➜


▪️उदगम स्रोत – जानापाव पर्वत

▪️लंबाई – 966 कि.मी

▪️मुहाना – यमुना


➾चंबल नदी महू से निकलती है और मध्य प्रदेश – राजस्थान के बीच सीमा बनती हुई उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी से मिल जाती है! 


➨इसकी मुख्य सहायक नदिया शिप्रा, सिंध, कलिसिन्ध, ओर कुननों नदी है।



Important Oneliners Dose


Important Oneliners

Dose 




Q – किस ज्‍वालामुखी को भूमध्‍य सागर का प्रकाश स्‍तम्‍भ (Light House) कहा जाता है? 

उत्‍तर – स्‍ट्राम्‍बोली ज्‍वालामुखी को


Q – जोजिला दर्रा किस-किस को जोड़ता है? 

उत्‍तर – लेह तथा श्रीनगर को


Q – पूर्वी तट को किन दो भागों में बाँटा जाता है? 

उत्‍तर – कोरोमण्‍डल तट (दक्षिण का भाग) तथा काकीनाडा तट (उत्‍तर का भाग)




Q – नर्मदा नदी का उद्गम स्‍थल है? 

उत्‍तर – अमरकंटक


Q – एण्‍डीज पर्वतमाला (द.अमेरिका) की सर्वोच्‍च पर्वत चोटी का क्‍या नाम है? 

उत्‍तर – एकांकागुआ 


Q – संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की सबसे बड़ी उत्‍खनन की खान ‘होमस्‍टेक’ किस राज्‍य में स्थित है।

उत्तर- दक्षिणी डकोटा




Q – ‘रिहन्‍द योजना’किस राज्‍य से सम्‍बन्धित है? 

उत्‍तर – उत्तर प्रदेश से


Q – मैगीनॉट लाइन किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है? उत्‍तर – जर्मनी एवं फ्रांस


Q – जापान पहले किस नाम से जाना जाता था? 

उत्‍तर – निप्‍पन




Q – सेंट लुइस नगर किन दो नदियोंके संगम पर स्थित है? उत्‍तर – मिसीसिपी और मिसॉरी के संगम पर


Q – विदर्भ किस राज्‍य के एक भाग का नाम रहा है? 

उत्‍तर – महाराष्‍ट्र का


Q – भू-आकृति विज्ञान (Physiography) में किसकी सांगोपांग वर्णनकिया जाता है? 

उत्‍तर – भू-पृष्‍ठ के प्राकृतिक लक्षणों का




Q – देश की प्रमुख जीप निर्माता कम्‍पनी ‘महिन्‍द्रा एण्‍ड महिन्‍द्रा लिमिटेड’ कहाँ स्‍थापित है? 

उत्‍तर – पुणे


Q – पख्‍तूनिस्‍तान क्षेत्र किस देश में है? 

उत्‍तर – अफगानिस्‍तान में


Q – व्‍यूनसआयर्स किस देश की राजधानी है? 

उत्‍तर – अर्जेन्‍टीना की




Q – उत्‍तरी गोलार्द्ध में व्‍यापारिक पवने किस दिशा में बहली है? 

उत्‍तर – उत्‍तर-पूर्व दिशा में


Q – शारजाह (Sharjah) कहाँ है? 

उत्‍तर – संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) में


Q – आकाश में सबसे अधिक चमकदार तारा है? 

उत्‍तर – सिरियस




Q – अफ्रीका देश घाना का पुराना नाम क्‍या था? 

उत्‍तर – गोल्‍ड कोस्‍ट


Q – वोल्‍गा नदी किस सागर में मिरती है? 

उत्‍तर – कैस्पियन सागर में


Q – गोबी रेगिस्‍तान कहाँ स्थित है? 

उत्‍तर – मंगोलिया में




Q – विश्‍व की सबसे गहरी झील कौन सी है तथा किस देश में स्थित है? 

उत्‍तर – बैकाल झील, रूस में



Q – एशिया का मृत सागर (Dead See) किस प्रकार की घाटी का उदाहरण है? 

उत्‍तर – रिफ्ट (Rift) घाटी का


Q – हम्‍बोल्‍ट धारा (Hanboldt Current) किस तट के नजदीक से बहती है? 

उत्‍तर – दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के नजदीक से

राष्ट्रीय उद्यान(National Park)


राष्ट्रीय उद्यान

(National Park)




◆ राजस्थान:-


1. केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान

2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क

3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान

4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क

5. दर्रा राष्ट्रीय पार्क

6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क

7. केवला देवी राष्ट्रीय पार्क

8. ताल छापर अभ्यारण्य

9. माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी





◆ मध्य प्रदेश:-


1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क

2. पेंच राष्ट्रीय पार्क

3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क

4. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क

5. वन विहार पार्क

6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क

7. बांधवगढ नेशनल पार्क

8. संजय नेशनल पार्क

9. माधव राष्ट्रीय पार्क

10. कुनो नेशनल पार्क

11. माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय पार्क




◆अरुणाचल प्रदेश:-


1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क




◆ हरियाणा:-


1. सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क

2. कलेशर राष्ट्रीय पार्क




◆ उत्तर प्रदेश:-


1. दूदवा राष्ट्रीय पार्क

2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार




◆ झारखंड:-


1. बेतला राष्ट्रीय पार्क

2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क

3. धीमा राष्ट्रीय पार्क




मणिपुर:-


1. काइबुल लाम्झो राष्ट्रीय पार्क

2. सिरोही राष्ट्रीय पार्क




◆ सिक्किम:-


1. कंचनजंगा राष्टीय पार्क 




◆ त्रिपुरा:-


1. क्लाउडेड राष्ट्रीय पार्क




◆ तमिलनाडु:-


1. गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय पार्क

2. इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय पार्क

3. प्लानी हिल्स राष्ट्रीय पार्क

4. मुकुरूथी नेशनल पार्क

5. गुनीडे नेशनल पार्क




◆ ओडिसा:-


1. भीतरगनिका राष्ट्रीय पार्क

2. सिंमली राष्ट्रीय पार्क

3. नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर

4. चिल्का झील अभयारण्य




◆ मिजोरम:-


1. माउन्टेन राष्ट्रीय पार्क

2. मुरलेन राष्ट्रीय पार्क

3. फांगपुई नेशनल पार्क

4. डाम्फा अभ्यारण्य




◆ जम्मू-कश्मीर:-


1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क

2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क

3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क

4. हैमनिश नेशनल पार्क

5. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर




◆ पश्चिम बंगाल:-


1. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क

2. बुक्सा राष्ट्रीय पार्क

3. जलधपारा राष्ट्रीय पार्क

4. गोरूवारा राष्ट्रीय पार्क

5. सिंघालिला राष्ट्रीय पार्क

6. नियोरा वैली नेशनल पार्क




◆ असम:-


1. मानस राष्ट्रीय पार्क

2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क

3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क

4. राजीव गांधी ओरांग पार्क

5. डिब्रूगढ़ शेखोवाल राष्ट्रीय पार्क




◆ आंध्र प्रदेश:-


1. कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क

2. इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क

3. मरूग

नदियों की रोचक जानकारी(Interesting facts about rivers)

नदियों की रोचक जानकारी

(Interesting facts about rivers)



🌸. भागीरथी नाम से गंगा को कहां बुलाया जाता है ?

►-गंगोत्री के पास ( यह हिमानी गंगा का उद्गम स्थल है )


🌸. गंगोत्री कहां स्थित है और इसकी ऊंचाई कितनी है ?

►-उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 3900 किमी की ऊंचाई पर गोमुख के निकट गंगोत्री हिमानी गंगा का उद्गम स्त्रोत है ।


🌸. अलकनंदा का उद्गम स्त्रोत क्या है ?

►-बद्रीनाथ के ऊपर सतोपंथ हिमानी (अलकापुरी हिमनद)




🌸. गंगा नदी को गंगा कहकर कहां से बुलाया जाता है ?

►-देवप्रयाग के बाद । जहां अलकनंदा और भागीरथी आपस में मिलती है । और

हरिद्वार के निकट मैदानी भाग में पहुंचती है ।


🌸. गंगा को पद्मा नाम से कहां पुकारा जाता है ?

►-बांग्लादेश


🌸 सिंधु भारत में किस राज्य से होकर बहती है ?

►-जम्मू-कश्मीर






🌸. भारत और पाकिस्तान के बीच जलसंधि कब हुई थी ?

►-1960 ई. (भारत इस नदी का 20 प्रतिशत पानी ही इस्तेमाल कर सकता है)


🌸. नदियां ➨और उनके उदगम स्थल ➨संगम/मुहाना?

►-सिंधु ➨ सानोख्याबाब हिमनद (तिब्बत के मानसरोवर झील के पास)➨अरब सागर

गंगा ➨ गंगोत्री ➨ बंगाल की खाड़ी




🌸-यमुना ➨ यमुनोत्री हिमानी (बंदरपूंछ के पश्चिमी ढाल पर स्थित) ➨ प्रयाग (इलाहाबाद)


🌸-चंबल ➨ जाना पाव पहाड़ी (मध्यप्रदेश के मऊ के नजदीक) ➨ इटावा (उ.प्र)


🌸-सतलज ➨ राकस ताल (मानसरोवर झील के नजदीक) ➨ चिनाब नदी




🌸-रावी ➨ कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के नजदीक ➨ चिनाब नदी


🌸-झेलम ➨ शेषनाग झील {बेरीनाग(कश्मीर) के नजदीक} ➨ चिनाब नदी


🌸-व्यास ➨ व्यास कुंड (रोहतांग दर्रा) ➨ कपूरथला (सतलज नदी)




🌸-कोसी ➨ गोसाईथान चोटी के उत्तर में ➨ गंगा नदी (कारागोला के दक्षिण-पश्चिम में)


🌸-गंडक ➨ नेपाल ➨ गंगा (पटना के नजदीक)


🌸-रामगंगा ➨ नैनीताल के नजदीक हिमालय श्रेणी का दक्षिणी भाग ➨ कन्नौज के निकट गंगा नदी




🌸 शारदा (काली गंगा) ➨ कुमायूं हिमालय ➨ घाघरा नदी (बहराम घाट के निकट)


🌸-घाघरा या करनाली या कौरियाला ➨ नेपाल में तकलाकोट से ➨ गंगा नदी (सारण तथा बलिया जिले की सीमा पर)


🌸-बेतवा या वेत्रवती ➨ विंध्याचल पर्वत (मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कुमारगांव के निकट) ➨ हमीरपुर (यमुना नदी में)




🌸-सोन ➨ अमरकंटक की पहाड़ियां ➨ पटना के नजदीक गंगा नदी में


🌸-ब्रह्मपुत्र ➨ तिब्बत के मानसरोवर झील से ➨ बंगाल खाड़ी


🌸-नर्मदा ➨ अमरकंटक (विध्याचल श्रेणी) ➨ खंभात की खाड़ी




🌸-ताप्ती ➨ मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के मुल्ताई के निकट ➨ खंभात की खाड़ी (सूरत के पास)


🌸-महानदी ➨ सिहावा (छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निकट) ➨ बंगाल की खाड़ी (कटक के निकट)


🌸-क्षिप्रा ➨ काकरी बरडी नामक पहाड़ी (इंदौर) ➨ चंबल नदी




🌸-माही ➨ मध्यप्रदेश के धार जिला के अमझोरा में मेहद झील ➨ खंभात की खाड़ी

🌸लूनी ➨ अजमेर जिले में स्थित नाग पहाड़ (अरावली पर्वत) ➨ कच्छ की रन


🌸हुगली ➨ यह गंगा की शाखा है, जो धुलिया(पं बंगाल) के दक्षिण गंगा से अलग होती है.. ➨ बंगाल की खाड़ी




🌸-कृष्णा ➨ महाबलेश्वर के निकट पश्चिम पहाड़ ➨ बंगाल की खाड़ी


🌸-गोदावरी ➨ महाराष्ट्र के नासिक जिले त्र्यंबक गांव की एक पहाड़ी ➨ बंगाल की खाड़ी


🌸-कावेरी ➨ ब्रह्मगिरी पहाड़ी (कर्नाटक के कुर्ग जिले में) ➨ बंगाल की खाड़ी




🌸-तुंगभद्रा ➨ गंगामूल चोटी से तुंगा और काडूर से भद्रा (कर्नाटक) ➨ कृष्णा नदी


🌸-साबरमती ➨ जयसमुद्र झील (उदयपुर जिले में अरावली पर्वत पर स्थित) ➨ खंभात की खाड़ी


🌸-सोम ➨ बीछा मेंडा (उदयपुर जिला) ➨ माही नदी (वेनेश्वर के निकट)




🌸-पेन्नार ➨ नंदीदुर्ग पहाड़ी (कर्नाटक) ➨ बंगाल की खाड़ी


🌸-पेरियार (यह नदी केरल में बहती है) ➨ पेरियार झील


🌸-उमियम ➨ उमियम झील (मेघालय)




🌸-बैगाई ➨ कण्डन मणिकन्यूर में मदुरै के निकट (तमिलनाडु) ➨ बंगाल की खाड़ी


🌸-दक्षिणी टोंस ➨ तमसाकुंड जलाशय (कैमर की पहाड़ियों में स्थित) ➨ सिरसा के निकट गंगा में


🌸-आयड़ या बेडच ➨  गोगुन्दा की पहाड़ी (उदयपुर के उत्तर में) ➨ बनास नदी

भारत के पर्वत ,पहाड़ियाँ व राज्य(Mountains, hills and states of India)


 *⛰ भारत के  पर्वत ,पहाड़ियाँ व राज्य ⛰*

(Mountains, hills and states of India)




कराकोरम, कैलाश श्रेणी – भारत एवं चीन


लद्धाख श्रेणी – भारत (जम्मू कश्मीर)


जास्कर श्रेणी – जम्मू कश्मीर


पीरपंजाल श्रेणी – जम्मू कश्मीर


नंगा पर्वत (8126) – जम्मू कश्मीर




कामेत पर्वत (7756) – उत्तरांचल


नंदा देवी (7817) – उत्तरांचल


धौलागिरि (8172) – हिमाचल प्रदेश


गुरू शिखर (1722) – राजस्थान


मांउट एवरेस्ट (8848) – नेपाल




खासी,जयंतिया,गारो पहाडियां - असम-मेघालय


नागा पहाड़ी – नागालैण्ड


अरावली श्रेणी – गुजरात, राजस्थान,दिल्ली


माउंटआबू (1722) – राजस्थान


विन्ध्याचल श्रेणी – मध्य प्रदेश





सतपुड़ा पहाड़ी – मध्य प्रदेश


महादेव पहाड़ी(धूपगढ़ 1350) – मध्य प्रदेश


मैकाल पहाड़ी (अमरकंटक 1036) मध्य प्रदेश


राजमहल पहाड़ी – झारखण्ड


सतमाला पहाडी – महाराष्ट्र




अजंता श्रेणी – महाराष्ट्र


महेन्द्रगिारि पहाड़ी – उड़ीसा


महाबलेषवर पहाड़ी – महाराष्ट्र


नीलगिरि पहाड़ी – तमिलनाडू


अन्नामलाई पहाड़ी (1695) – तमिलनाडू




छोटा नागपुर का पठार – झारखंड


बुंदेलखण्ड पठार –  (म.प्र., उ.प्र


बघेल खण्ड पठार – म.प्र


तेलांगना पठार- आंध्र प्रदेश (नर्मदा के दक्षिण)


मैसूर पठार – कर्नाटक




दोदाबेटा – केरल, तमिलनाडू


इलाइची पहाड़ियां – केरल, तमिलनाडू


डाफ्ला पहाड़ियां – अरूणाचल प्रदेश


मिषमी पहाड़िया – अरूणाचल प्रदेश


मिकिर पहाड़ी – अरूणाचल प्रदेश




लुशाई – मिजोरम


गाडविन आस्टिन चोटी (के2) जम्मू-कश्मीर


कंचनजंघा – सिक्किम


══━━━━━━✥ ❉ ✥━━━━━━══


राज्य के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के स्थानीय नाम(Local names of different geographical areas of the state)

 

राज्य के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के स्थानीय नाम

(Local names of different geographical areas of the state)



1.छप्पन का मैदान- 

इस क्षेत्र में Dungarpur बांसवाड़ा जिले का दक्षिणावर्ती समप्राय क्षेत्र आता है इस मैदान पर सोम कागदर माही कमला जाखम सावरमती आदि नदियों का या उनकी ऊपरी शाखाओ अथवा नालो का अथार्थ 56 नदी नालों का जल प्रभावित होने के कारण इसे 56 या छप्पनिया का मैदान कहा जाता है


2.बांगड़/वाग्वरांचल- 

अरावली पर्वतीय श्रंखलाओं में स्थित डूंगरपुर और बांसवाडा को बांगड़ कहा जाता है इस क्षेत्र में आदिवासी निवास करते हैं सघन वन अच्छी वर्षा समशीतोष्ण

 जलवायु( Temperate climate) वाला यह प्रदेश खनिज संपदा और सांस्कृतिक दृष्टि से संपन्न है बांगड़ क्षेत्र राजस्थानी और गुजराती का मिश्रण रूप और डिंगल भाषा का प्रचलन होने के कारण इसे बांगड़ी अथवा बांगड़ भाषा का क्षेत्र भी कहते हैं

प्रोफेसर आर एल सिह ने- मरुस्थलीय के पूर्व में और अरावली श्रृंखला के पश्चिम में स्थित विभाग जो उत्तर में गंगा नगर से लेकर दक्षिण में सिरोही के पश्चिमी भाग तक फैला है भानगढ़ का नाम दिया है


3.विंध्यन बेसिन- 

राज्य के दक्षिणी पूर्वी भाग में 50000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस बेसिन में कोटा झालावाड़ बॉरा बूंदी के साथ ही Sawai madhopur धोलपुर और भीलवाड़ा जिले का कुछ क्षेत्र आता है


4.मेवाड-़ 

उदयपुर पूर्वी राजसमंद चित्तौड़ और पश्चिमी भीलवाड़ा जिलों के मुख्यत: पहाड़ी और उच्च भाग मेवाड़ क्षेत्र के तहत सम्मिलित है मेवाड़ रियासत का इस भूभाग पर नियंत्रण होने से इसे मेवाड़ के नाम से पुकारा जाने लगा


5.मेरवाड़ा- 

क्षेत्र अजमेर जिले के अधिकांश भाग और दिवेर राजसमंद व टाटगढ पर विस्तृत है


6.भोमठ क्षेत्र- 

 इस क्षेत्र के अंतर्गत डूंगरपुर पूर्वी सिरोही उदयपुर जिलो का अरावली पर्वतीय क्षेत्र सम्मिलित है


7.मारवाड- 

अरावली पर्वत श्रंखला के पश्चिम में स्थित बीकानेर जोधपुर नागौर को मध्यकाल में मारवाड़ कहा जाता था इस क्षेत्र पर मध्य काल में राठौर शासकों का शासन रहा यह क्षेत्र जलाभाव रेतीली मिट्टी ( Sandy soil) उच्च तापांतर कम वर्षा और वनस्पति विहीन है


8.अर्बुदा- 

अरावली पर्वत श्रंखला का नाम अर्बुदा भी है यह पर्वत श्रंखला विश्व की सबसे प्राचीन श्रृंखला है यह गुजरात के पालनपुर से दिल्ली तक फैली हुई है इसकी कुल लंबाई 692 किलोमीटर है राजस्थान में इसकी कुल लंबाई 550 किलोमीटर है यह राज्य के कुल 12 जिलों में फैली हुई है


9.भोराठ का पठार- 

इस क्षेत्र के अंतर्गत मुकेश अरावली श्रृंखला के पश्चिमी पहाड़ी भाग आते हैं जो उदयपुर जिले की गोगुंदा धरियावाद ईसवाल और राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ भू-भागो पर विस्तृत है


10.हाड़ौती का पठार- 

इस प्रदेश के अंतर्गत बूंदी कोटा झालावाड़ और बॉरा सम्मिलित है ।मालवा पठार उत्तरी विस्तार जहां हाड़ा वंश का राज्य रहा हाडोती के पठार के नाम से पुकारा जाने लगा


11.मेवात प्रदेश- 

इसके अंतर्गत अलवर भरतपुर धौलपुर और करौली का पूर्वी भाग और चंबल के बीहड़ क्षेत्र सम्मिलित हैं इसे मत्स्य प्रदेश भी कहते हैं यह मीणा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है यहां ब्रज बोली का प्रचलन है सर्वप्रथम राजस्थान निर्माण के समय यह क्षेत्र पहली इकाई के रूप में 18 मार्च 1948 को सम्मिलित हुआ और मत्स्य संघ की स्थापना होने से रियासतों का एकीकरण की शुरुआत हुई


12.ढूंढाड़ क्षेत्र- 

इस क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर रियासतों का अधिकांश भाग अथार्थ जयपुर पश्चिमी सवाई माधोपुर और उत्तरी टोंक आदी जिले सम्मिलित हैं


13.उपरमाल- 

भीलवाड़ा जिले का मध्य और पूर्वी भा, जिला चित्तौड़गढ़ को भैसरोड़गढ़ तहसील और बूंदी जिले के पश्चिमी भाग पर यह विस्तृत है आर्द्र प्रदेश (Wetland) होने के कारण कृषि की दृष्टि से महत्वपूर्ण है


14.शेखावाटी- 

इस क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर पूर्वी नागौर, पूर्वी चूरु ,सीकर और झुनझनु जिले आते हैं यह क्षेत्र बांगड़ प्रदेश का ही उत्तरी पूर्वी विस्तार है


15.खेराड और मालखेराड़- 

इस क्षेत्र में अधिकांश भाग बनास नदी के बेसिन में विस्तृत है अथार्थ भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर तहसील और टोंक जिले के अधिकांश भाग पर यह क्षेत्र विस्तृत है इस क्षेत्र में पठारी ढाल सामान्यतः सीडीनुमा और बनास घाटी की ओर है इसे खेराड़ के नाम से भी जाना जाता है


16.मारवाड़ी या मरुस्थलीय क्षेत्र- 

इस क्षेत्र के अंतर्गत भूतपूर्व जोधपुर बाड़मेर और जैसलमेर के विभाग सम्मिलित है जो वर्तमान में मुख्यत: बाड़मेर, जैसलमेर ,जोधपुर और पश्चिमी नागौर जिले में विस्तृत है यह क्षेत्र पूर्णरूपेण रेतीला है


17.नहरी क्षेत्र- 

स्वतंत्रता से पूर्व गंगा नहर ,घग्गर बेसिन और स्वतंत्रता के पश्चात गंगनहर भाखड़ा नहर और इंदिरा गांधी नहर द्वारा निरंतर सिंचित क्षेत्र में वृद्धि के फलस्वरुप राजस्थान का गंगानगर जिला और उत्तरी पश्चिमी हनुमानगढ़ जिला क्षेत्र के अंतर्गत सम्मिलित हैं वैसे यह क्षेत्र सांस्कृतिक दृश्य


WATERFALLS (जलप्रपात)

 

💧 WATERFALLS 💧

(जलप्रपात)



1. चित्रकूट जलप्रपात – 

यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह भारत का न्याग्रा प्रपात नाम से भी जाना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 90 फुट है।



2. येन्ना जलप्रपात – 

यह मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित हैं। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है।



3. महात्मा गांधी या जोग गरसोप्पा जलप्रपात – 

यह भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जो कि कर्नाटक राज्य में शरवती नदी पर स्थित है । इस जलप्रपात की ऊँचाई 255 मीटर है।



4. किलियूर जलप्रपात – 

यह तमिलनाडु राज्य में किलियूर नदी पर है ।



5. शिवसमुद्रम् जलप्रपात – 

यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है।



6. चूलिया जलप्रपात – 

यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर में चम्बल नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है।



7. वसुधारा जलप्रपात – 

यह उत्तराखण्ड राज्य में अलकनंदा नदी पर स्थित है।



8. पुनासा जलप्रपात – 

यह राजस्थान में चंबल नदी पर स्थित है।



9. गोकक जलप्रपात – 

यह कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 54 मीटर है।



10. धुआंधार जलप्रपात – 

यह मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 15 मीटर है।



11. चचाई जलप्रपात – यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी में स्थित है । इसकी ऊँचाई लगभग 130 मीटर है.



12. बिहार जलप्रपात – 

यह टोंस नदी पर स्थित है तथा इसकी ऊँचाई लगभग 100 मीटर है।



13. दूधसागर जलप्रपात – 

यह जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 310 मीटर है।



14. मधार जलप्रपात – 

यह जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है।



15. पायकारा जलप्रपात – 

यह जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। इस जलप्रपात का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।



16. हुण्डरू जलप्रपात – 

यह जलप्रपात झारखंड राज्य में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।



17. कुचिकल जलप्रपात – 

कुंचिकल झरना भारत का सबसे ऊँचा झरना (Waterfalls) है जिसकी ऊंचाई 455 मीटर है । कुंचिकल झरना कर्नाटक राज्य के उडुपी-शिमोगा जिले की सीमा पर वराही नदी पर स्थित है|


भारत की प्रमुख बहु-उद्देशीय घाटी परियोजना(India's major multi-purpose valley project)


 भारत की प्रमुख बहु-उद्देशीय घाटी परियोजना 

(India's major multi-purpose valley project)




1.भाखड़ा नांगल परियोजना - सतलुज नदी - पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान



2.व्यास परियोजना - व्यास नदी - राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश

3.दामोदर परियोजना - दामोदर नदी - झारखंड, वेस्ट बंगाल

4.हीराकुंड बांध परियोजना - महानदी - ओडिशा

5.चंबल परियोजना - चंबल नदी - राजस्थान, मध्य प्रदेश




6.तुंगभद्रा परियोजना - तुंगभद्रा नदी - आंध्र प्रदेश, कर्नाटक

7.मयूराक्षी परियोजना - मयूराक्षी नदी - वेस्ट बंगाल

8.नागार्जुन सागर परियोजना - कृष्णा नदी - आंध्र प्रदेश

9.कोसी परियोजना - कोसी नदी - बिहार और नेपाल

10.गण्डक नदी परियोजना - गण्डक नदी - बिहार और नेपाल



11.फरक्का परियोजना - गंगा, भागीरथी - पश्चिम बंगाल

12.काकड़ापारा परियोजना - ताप्ती नदी - गुजरात

13.तवा परियोजना - तवा नदी - मध्य प्रदेश

14.नागपुर शक्तिगृह परियोजना - कोरडी नदी - महाराष्ट्र

15.इंदिरा गांधी नहर परियोजना - सतलुज नदी - राजस्थान, पंजाब, और हरियाणा



16.उकाई परियोजना - ताप्ती नदी - गुजरात

17.पोचाम्पाद परियोजना - गोदावरी नदी - कर्नाटक

18.मालप्रभा परियोजना - मालप्रभा नदी - कर्नाटक

19.महानदी डेल्टा परियोजना - महानदी - ओडिशा

20.रिहंद परियोजना - रिहंद नदी - उत्तर प्रदेश



21.कुंडा परियोजना - कुंडा नदी -तमिलनाडु

22.दुर्गा वैराज परियोजना - दामोदर नदी - वेस्ट बंगाल, झारखंड

23.इडुक्की परियोजना - पेरियार नदी - केरल

24.टिहरी बांध परियोजना - भागीरथी नदी - उत्तराखंड

25.माताटीला परियोजना - बेतवा नदी - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश



26.कोयना परियोजना - कोयना नदी - महाराष्ट्र

27.रामगंगा परियोजना - रामगंगा नदी - उत्तर प्रदेश

28.ऊपरी कृष्णा परियोजना - कृष्णा नदी - कर्नाटक

29.घाटप्रभा परियोजना -घाटप्रभा नदी -कर्नाटक

30.भीमा परियोजना - पवना नदी -महाराष्ट्र



31.भद्रा परियोजना - भद्रा नदी - कर्नाटक

32.जायकवाड़ी परियोजना - गोदावरी नदी - महाराष्ट्र

33.रंजीत सागर बांध परियोजना - रावी नदी - पंजाब

34.हिडकल परियोजना - घटप्रभा नदी - कर्नाटक

35.सतलुज परियोजना - चिनाब नदी - जम्मू कश्मीर



36.नाथपा-झाकरी परियोजना - सतलुज नदी - हिमाचल प्रदेश

37.पनामा परियोजना - पनामा नदी - गुजरात

38.कोल डैम परियोजना - सतलुज नदी - हिमाचल प्रदेश

39.कांगसावती परियोजना - कांगसवाती - वेस्ट बंगाल

40.पराम्बिकुलम अलियार परियोजना - 8 छोटी नदियों पर बना है यह बांध - तमिलनाडु और केरल



41.मुचकुंड परियोजना - मुचकुंड नदी - ओडिशा और आंध्र प्रदेश

42.गिरना परियोजना - गिरना नदी - महाराष्ट्र

43.शारदा परियोजना - शारदा नदी, गोमती नदी - उत्तर प्रदेश

44.पूर्णा परियोजना - पूर्णा नदी - महाराष्ट्र

45.बार्गी परियोजन - बार्गी नदी - मध्य प्रदेश



46.हंसदेव बंगो परियोजना - हंसदेव नदी - मध्य प्रदेश

47.दंडकरण्य परियोजन - ओडिशा, मध्य प्रदेश

48.शरावती परियोजन - शरावती नदी - कर्नाटक

49.पंचेत बांध - दामोदर नदी - झारखंड, वेस्ट बंगाल

50.गंगा सागर परियोजन - चंबल नदी - मध्य प्रदेश



51.बाणसागर परियोजन - सोन नदी - बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश

52.नर्मदा सागर परियोजना - नर्मदा नदी - मध्य प्रदेश, गुजरात



53.राणा प्रताप सागर परियोजना - चंबल नदी - राजस्थान

54.जवाहर सागर परियोजना - चंबल नदी - राजस्थान

55.सरहिंद नाहर परियोजना - सतलज नदी - हरियाणा



56.तुलबुल परियोजना - झेलम नदी - जम्मू-कश्मीर

57.दुलहस्ती परियोजना - चिनाब नदी - जम्मू-कश्मीर

58.तिलैया परियोजना - बराकर - झारखंड

59.सरदार सरोवर परियोजना - नर्मदा नदी - मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान

भारत के प्रमुख बंदरगाह (Major Ports of India)


 *🔰 भारत के प्रमुख बंदरगाह 🔰*

(Major Ports of India)




1. कलकत्ता बंदरगाह (डायमंड हार्बर):-

नदी बंदरगाह (हुगली नदी पर स्थित)- इससे दक्षिण पूर्वी एशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड के लिये आयात-निर्यात होता हैं।


2. हल्दिया:-

कलकत्ता बंदरगाह के दक्षिण में हुगली नदी पर कलकत्ता के भार को कमकरने हेतु बनाया गया। यहां तेलशोधन कारखाना भी हैं।


3. पाराद्विप (प्रदीप बंदरगाह):-

 उड़ीसा, इससे लौह-अयस्क व कोयला का निर्यात होगा।


4. विशाखापट्टनम:-

आंध्रप्रदेश, भारत का सबसे गहरा बंदरगाह। कच्चा तेल व पेट्रोलियमउत्पादन हेतु प्रसिद्ध।


5. चैन्नई:-

तमिलनाडु में, भारत का दूसरा सबसे बड़ा यातायात घनत्व वाला बंदरगाह और भारत का सबसे पुराना कृत्रिम बंदरगाह। उर्वरक खनिज, लौह, पैट्रोलियम उत्पादन व्यापार हेतु प्रसिद्ध।



6. तूतीकोरिन (थीरूवियोचिदंबनाथ):-

तमिलनाडु के दक्षिण तट पर स्थित (पूर्वी तट पर)


7. कोचीन:- 

केरल में स्थित प्राकृतिक बंदरगाह।

चाय, कॉफी व मसालों के निर्यात के लिये प्रसिद्ध।


8. न्यू मंगलोर:-

कर्नाटक में, लौह अयस्क का आयात-निर्यात,कुद्रमुख की खान से लोहा इसी बंदरगाह से निर्यात होता हैं।


9. मर्मगोवा:-

गोवा में स्थित


10. न्हावाशोवा:-

जवाहरलाल नेहरू (महाराष्ट्र में स्थित), शुष्क सामाग्री के व्यापार हेतु प्रसिद्ध।- नई तकनीकी हेतु प्रसिद्ध (मुम्बई का भार कम करने हेतु)



11. मुम्बई (द्विप):-

पश्चिमी तट का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह।

सर्वाधिक आयात करने वाला बंदरगाह (भारत का 20% व्यापार यही से)।- पैट्रोल व शुष्क निर्मित सामग्री।


12. कांडला:-

ज्वारीय बंदरगाह, प्राकृतिक।

कच्चा तेल, पैट्रोल, खाद्य तेल, नमक, कपास


13. पोर्ट ब्लेयर:-

अंडमान निकोबार।

2010 में तेरहवें बंदरगाह के रूप में मान्यता


भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways of India)


भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों 

(National Highways of India)





राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 1 (km. 456) – दिल्ली से अमृतसर तथा भारत-पाकिस्तान सीमा तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 1A (km. 663) – जलंधर से उरी तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 1B (km. 274) – बटोटे से खानाबल तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 1C (km. 8) – डोमेल से कटरा तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 1D (km. 422) – श्रीनगर से कारगिल से लेह तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 2 (km. 1,465) – दिल्ली से कोलकाता तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 2A (km. 25) – सिकन्दरा से भोगनीपुर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 2B (km. 52) – बर्धमान से बोलपुर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 3 (km. 1,161) – आगरा से मुम्बई तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 4 (km. 1,235) – थाणे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 3 से चेन्नई तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 4A (km. 153) – बेलगाम से पणजी तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 4B (km. 27) – नवाशेवा से पाल्सपे तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 5 (km. 1,533) – राष्ट्रीय राजमार्ग 6 से चेन्नई तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 5A (km. 77) – राष्ट्रीय राजमार्ग 5 के पास से पारादीप बंदरगाह तक




राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 6 (km. 1,949) – हजीरा से कोलकाता तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 7 (km. 2,369) – वाराणसी से कन्याकुमारी तक


राष्ट्रीय राजमार्ग NH) 7A (km. 51) – लयमकोट्टई से तूतीकोरन बंदरगाह तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8 (km. 1,428) – दिल्ली से मुंबई तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8A (km. 473) – अहमदाबाद से मांडवी तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8B (km. 206) – बामनबोर से पोरबंदर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8C (km. 46) – चिलोड़ा से सरखेज तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8D (km. 127) – जेतपुर से सोमनाथ तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 8E (km. 220) – सोमनाथ से भावनगर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) NE 1 (km. 93) – अहमदाबाद से वडोडरा तक



एक्सप्रेस वेराष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 9 (km. 841) – मुणे से मछलीपट्टनम तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 10 (km. 403) – दिल्ली से फज़िल्का से भारत पाकिस्तान सीमा तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 11 (km. 582) – आगरा से बीकानेर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 11A (km. 145) – मनोहरपुर से कोथम तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 11B (km. 180) – लालसोट से धौलपुर तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 12 (km. 890) – जबलपुर से जयपुर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 12A (km. 333) – जबलपुर से झाँसी तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 13 (km. 691) – शोलापुर से मंगलौर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 14 (km. 450) – बीवार से राधापुर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 15 (km. 1,526) – पठानकोट से समाखियाली तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 16 (km. 460) – निजामाबाद से जगदलपुर तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 17 (km. 1,269) – पानवेल से इदपल्ली तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 17A (km. 19) – राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के पास कोर्टलम से मढ़गाव तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 17B (km. 40) – पोंडा से वास्को तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 18 (km. 369) – राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के पास कुरनूल से राष्ट्रीय राजमार्ग 4 के पास चित्तूर तक




राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 18A (km. 50) – तिरुपति से पुथलपट्टू तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 19 (km. 240) – गाजीपुर से पटना तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 20 (km. 220) – पठानकोट से मंडी तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 21 (km. 323) – चंड़ीगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 से मनाली तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 21A (km. 65) – पिंजौर से स्वारघाट तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 22 (km. 459) – अंबाला से भारत चीन सीमा के पास शिपकिला तकराष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 23 (km. 459) – चस से राष्ट्रीय राजमार्ग 42 के संगम तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 24 (km. 438) – दिल्ली से लखनऊ तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 24A (km. 17) – बख्शी का तालाब से चेन्हट (राष्ट्रीय राजमार्ग 28) तकराष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 25 (km. 352) – लखनऊ से शिवपुरी तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 25A (km. 31) – राष्ट्रीय राजमार्ग 25 से बख्शी का तालाब तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 26 (km. 396) – झाँसी से लखनादौन तक



राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 27 (km. 93) – इलाहाबाद से मंगावन तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 28 (km. 570) – बरौनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से लखनऊ तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 28A (km. 68) – पिपरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से भारत नेपाल सीमा तक


राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 28B (km. 121) – छपवा से छपरा से राष्ट्रीय राजमार्ग 28 ए के पास बाघा तकराष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 28C (km. 184) – बारबंकी से नेपाल सीमा तक

AvdHesH MeEnA

अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं

    अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्...