google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : Rajasthan Geography
Rajasthan Geography लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajasthan Geography लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

राजस्थान के टाईगर रिजर्व(Tiger Reserves of Rajasthan)


 राजस्थान के टाईगर रिजर्व 

(Tiger Reserves of Rajasthan)




प्रोजेक्ट टाईगर 1973


 🔶 रणथम्भौर टाईगर रिजर्व:-

  - स्थिति: सवाई माधोपुर, करौली, बूँदी, टोंक  

  - राजस्थान का पहला टाईगर रिजर्व (1973)  

  - सबसे बड़ा टाईगर रिजर्व (1530 वर्ग कि.मी.)  



 🔶 सरिस्का टाईगर रिजर्व:-

  - स्थिति: अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर ग्रामीण  

  - 1978 में घोषित  

  - क्षेत्रफल: 1213 वर्ग किमी  


 🔷 मुकुन्दरा हिल्स टाईगर रिजर्व:-

  - स्थिति: कोटा, बूँदी, झालावाड़, चित्तौड़गढ़  

  - 2013 में घोषणा  

  - क्षेत्रफल: 1135 वर्ग किमी  


 🔷 रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व:-

  - स्थिति: बूँदी, कोटा, भीलवाड़ा, शाहपुरा  

  - 2022 में घोषणा  

  - राज्य का दूसरा सबसे बड़ा टाईगर रिजर्व  

  - क्षेत्रफल: 1496 वर्ग किमी  


 🔶 धौलपुर-करौली टाईगर रिजर्व:-

  - स्थिति: धौलपुर, करौली  

  - राजस्थान का नवीनतम एवं सबसे छोटा टाईगर रिजर्व  

  - क्षेत्रफल: 599 वर्ग किमी

वन मण्डल ( Forest circle )


 वन मण्डल 

( Forest circle )



राजस्थान प्रान्त मे वैधानिक स्तर पर वनो.के लिये 12मंडल बनाए गए हैं:-


1. जयपुर मण्डल :- सीकर ,झुझनू, जयपुर, दौसा, तथा पश्चिमी सवाई माधोपुर जिला।


2 जोधपुर मण्डल:- गंगानगर, बीकानेर, चूरु, नागौर,

जैसलमेर,जोधपुर, बाडमेर, जालौर व पाली जिला।


3 कोटा मण्डल:- कोटा, बारा जिला।

4. बूँदी मण्डल:- बूँदी जिला।


5. अजमेर मण्डल:- अजमेर जिला।




6. भरतपुर मण्डल:- अलवर, भरतपुर,

 व धौलपुर, जिले तथा सवाई माधोपुर जिले का पूर्वी भाग।


7. टोकं मण्डल:- टोंक जिला तथा भीलवाड़ा जिले का उतरी-पूर्वी भाग।


8. झालावाड़ मण्डल:- झालावाड़ जिला।


9. चितौड़गढ़ मण्डल:- भीलवाड़ा जिले का पश्चिमी भाग तथा चितौड़गढ़ जिले के दक्षिणी भाग के अतिरिक्त।


10. उदयपुर मण्डल:- उदयपुर, राजसंमद।




11. सिरोही मण्डल:- सिरोही जिला।


12. बाँसवाड़ा मण्डल:- डूँगरपुर तथा बाँसवाड़ा जिला तथा चितौड़गढ़ जिले का दक्षिणी भाग।



इन्दिरा गांधी नहर परियोजना(IGNP)(Indira Gandhi Canal Project)


इन्दिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP)
(Indira Gandhi Canal Project) 




✔️ उपनाम :- मरु गंगा तथा रेगिस्तान की जीवन रेखा । 

✔️ प्रारम्भिक नाम :- राजस्थान नहर । 


✔️ 2 नवम्बर 1984 को इन्दिरा गाँधी के नाम पर इसका वर्तमान नाम रखा। 

✔️ इस परियोजना का प्रारम्भिक प्रारूप सार्दुल सिंह द्वारा तैयार किया गया था व मुख्य अभियन्ता कंवर सेन थे, इस परियोजना की प्रारम्भिक लागत 64 करोड़ रूपये अनुमानित थी । 

✔️ कंवर सेन ने अपने प्रतिवेदन "बीकानेर राज्य में पानी की आवश्यकता' में प्रथम बार अपनी इन महत्वाकांक्षी योजना का प्रारुप तैयार किया । 

✔️ 1953 में केन्द्रीय सिंचाई तथा नौवहन आयोग द्वारा परियोजना की प्रथम रिपोर्ट तैयार की गई जिसे विश्व बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई । इस परियोजना का शुभारम्भ 31 मार्च 1958 को तत्कालीन गृहमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत द्वारा किया गया । 

✔️ 19 दिसम्बर 1958 को राजस्थान नहर बोर्ड का गठन किया गया तथा इसका प्रथम अध्यक्ष कंवर सेन को बनाया गया 

✔️ 11 अक्टूम्बर 1961 को भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन ने “रावतसर शाखा के नौरंगदेसर वितरिका में जल प्रवाहित कर इस परियोजना को में जल प्रवाह का शुभारम्भ किया गया । 

नोट :- इस परियोजना में जल वितरण हेतू शाखाओं का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था, परन्तु लिफ्ट परियोजना का निर्माण किया जाना प्रस्तावित नही था । सन् 1963 में पहली बार लिफ्ट परियोजना को भी इस परियोजना के प्रारूप में शामिल किया गया । सन् 1968 में इस परियोजना की प्रथम लिफ्ट नहर कंवर सेन लिफ्ट नहर का कार्य प्रारम्भ हुआ

✔️ इस परियोजना में सिंचित क्षेत्र के विकास हेतु 1974 में सिंचाई क्षेत्र विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया । 





नहर प्रारूप:-

✔️ इन्दिरा गाँधी नहर का उद्गम व्यास तथा सतलज नदी के संगम पर स्थित हरिके बैराज फिरोजपुर, पंजाब (Harike Barrage Ferozepur, Punjab) से होता है । इस नहर की कुल लम्बाई 649 किलोमीटर है । (हरिके बैराज फिरोजपुर (पंजाब) से मोहनगढ़ (जैसलमेर) तक) 

✔️ इसमें 204 किलोमीटर राजस्थान फीडर (Rajasthan feeder) की लम्बाई है । जो हरिके बैराज से मसीतावली (हनुमानगढ़) तक है । 

नोट :- मसीतावली से मोहनगढ़ (जैसलमेर) तक राजस्थान मुख्य नहर (Rajasthan Main Canal) है जो 445 किलोमीटर लम्बी है । इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना का अंतिम बिन्दु (जीरो प्वाईंट) गडरा रोड़ बाड़मेर ((Zero Point) Gadra Road Barmer) है । मोहनगढ़ (जैसलमेर) (Mohangarh (Jaisalmer)) से बाबा रामदेवरा (Baba Ramdevra) एक उपशाखा निकाली गई है । 

✔️ राजस्थान फीडर राजस्थान नहर को जलापूर्ति करती है । राजस्थान फीडर की लम्बाई 204 किलोमीटर है जिसका विभाजन निम्नानुसार है - 

राजस्थान में ➡️ 34 किलोमीटर 
हरियाणा में  ➡️ 19 किलोमीटर 
पंजाब में     ➡️ 151 किलामीटर 


इन्दिरा गाँधी नहर में जल वितरण हेतु 9 शाखाओं का निर्माण किया गया - 

1. रावतसर शाखा (Rawatsar Branch)
2. पूगल शाखा (Pugal Branch)
3. सागरमल गोपा शाखा (Sagarmal Gopa Branch)
4. अनुपगढ़ शाखा (Anupgarh Branch)
5. चारण वाला शाखा (chaaran vala Branch)
6. दातोर वाला शाखा (Dator Vala Branch)
7. सुरतगढ़ शाखा (Suratgarh Branch)
8. राजा बीरबलराम शाखा (Raja Birbalram Branch)
9. बरसलपुर शाखा (Barsalpur Branch)


राजस्थान में सिंचाई, पेयजल एवं जल प्रबंधन में लिफ्ट नहर योजना : एक नजर:-

लिफ्ट नहर योजना का नाम ➡️ जिला

1.कोलायत लिफ्ट नहर योजना ➡️ बीकानेर 
2.गजनेर लिफ्ट नहर योजना ➡️ बीकानेर 
3.बागडसर लिफ्ट नहर योजना ➡️ बीकानेर
4.पोकरण लिफ्ट नहर योजना ➡️ जैसलमेर
5.फलौदी लिफ्ट नहर योजना ➡️ जोधपुर
6.गंधेली-सहवा लिफ्ट नहर योजना➡️चुरू  
7.बरकतुल्ला खाँ लिफ्ट नहर योजना(गडरारोड़ ब्रान्च)➡️बाड़मेर  
  

Agriculture in Rajasthan(राजस्थान में कृषि)


Agriculture in Rajasthan

राजस्थान में कृषि



राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3 लाख 42 हजार 2 सौ 39 वर्ग कि.मी. है। जो की देश का 10.41 प्रतिशत है। राजस्थान में देश का 11 प्रतिशत क्षेत्र कृषि योग्य भूमि है और राज्य में 50 प्रतिशत सकल सिंचित क्षेत्र है जबकि 30 प्रतिशत शुद्ध सिंचित क्षेत्र है।

राजस्थान का 60 प्रतिशत क्षेत्र मरूस्थल और 10 प्रतिशत क्षेत्र पर्वतीय है। अतः कृषि कार्य संपन्न नहीं हो पाता है और मरूस्थलीय भूमि सिंचाई के साधनों का अभाव पाया जाता है। अधिकांश खेती राज्य में वर्षा पर निर्भर होने के कारण राज्य में कृषि को मानसून का जुआ कहा जाता है।


🟨 रबी की फसल – अक्टूबर, नवम्बर व जनवरी -फरवरी


🟦 खरीफ की फसल – जून, जुलाई व सितम्बर-अक्टूबर


🟪 जायद की फसल मार्च- अप्रैल व जून-जुलाई



🟧 रबी को उनालु कहा जाता है।

खरीफ को स्यालु/सावणु कहा जाता है।



🔹रबी -गेहूं जौ, चना, सरसो, मसूर, मटर, अलसी, तारामिरा, सूरजमुखी।


🔹खरीफ – बाजरा, ज्वार, मूंगफली, कपास, मक्का, गन्ना, सोयाबीन, चांवल आदि।


🔹 जायद – खरबूजे, तरबूज ककडी


फसलों का प्रारूप ( Crop format )

खाद्यान्न फसले (57 प्रतिशत)

नकदी/व्यापारिक फसले (43 प्रतिशत)

गेहूं, जो, ज्वार, मक्का, गन्ना, कपास, तम्बाकू, बाजरा, चावंल, दहलने तिलहन, सरसों, राई, मोड,मूंग,अरहर उड्द तारामिरा, अरण्डी, मूंग

मसूर, चांवल, इत्यादि तिल, सोयाबीन, (जोजोबा)


नोट- राज्य में कृषि जाति का औसत आकार 3.96 हैक्टेयर है। जो देश में सर्वाधिक है। कुल क्षेत्र का 2/3 भाग (65 प्रतिशत) खरीफ के मौसम में बोया जाता है।


🟦 Rajastha Agriculture important fact:– 


▪️ राज्य की कृषि योग्य सर्वाधिक व्यर्थ भूमि – जैसलमेर


▪️कृषि में कार्यरत सर्वोच्च संस्था – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद


▪️सर्वाधिक कृषि क्षेत्रफल वाला जिला – बाड़मेर


▪️सबसे कम कुल कृषि क्षेत्रफल वाला जिला – राजसमंद


▪️राजस्थान का बाजरा सरसों धनिया जीरा मेथी ग्वार व मोठ के उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान है



▪️जैतून उत्पादन के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है


▪️खजूर एवं बेर अनुसंधान केंद्र बीकानेर


▪️एशिया का सबसे बड़ा कृषि फार्म- जैतसर गंगानगर


▪️चावल में मक्का का अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा


▪️बाजरा इसबगोल अनुसंधान केंद्र मंडोर जोधपुर



▪️राजस्थान का गौरव – बाजरा


▪️राजस्थान का राजकोट लूणकरणसर बीकानेर


▪️राजस्थान का नागपुर झालावाड़


▪️सिंचाई एवं प्रबंध प्रशिक्षण संस्थान कोटा


▪️बारानी भूमि – इस भूमि पर राजस्व विभाग द्वारा लगा नहीं लिया जाता है


▪️लाल सुर्ख मेहंदी के लिए प्रसिद्ध गिलूंड राजसमंद


राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग(National Highways of Rajasthan)


राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग 

(National Highways of Rajasthan)



💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  3 :-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 3 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है


इस राजमार्ग की  राजस्थान में कुल लम्बाई 28 किलोमीटर हैं।


यह राजस्थान में सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग 11 (भारत):-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 11 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है


यह राजमार्ग जैसलमेर (राजस्थान) और रेवाड़ी (हरियाणा) को जोड़ता है


राष्ट्रीय राजमार्ग की लम्बाई 521 किलोमीटर हैं। List of national highway in rajasthan


यह आगरा, भरतपुर, दौसा, जयपुर, सीकर चुरू और बीकानेर में हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  21:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 21 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है


यह राजस्थान में जयपुर से उत्तर प्रदेश में बरेली तक जाता है


ये राजमार्ग जयपुर से दौसा , दौसा से भरतपुर ,भरतपुर से आगरा , आगरा से बदायूँ, और बदायूँ से बरेली जाता है




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  15:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 15 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है


यह राजमार्ग पठानकोट (पंजाब), पंजाब, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर (फलौदी), पोकरण, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर (छूता) कांड़ला बंदरगाह तक जाता हैं।


यह असम में बाईहाटा को अरुणाचल प्रदेश में वाक्रो से जोड़ता है।


राष्ट्रीय राजमार्ग 15 की कुल लम्बाई राजस्थान में 875 किलोमीटर हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  8 :-


National Highway 8  भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है


इसकी राजस्थान में कुल लम्बाई 677 किलोमीटर हैं।


यह राजमार्ग दिल्ली, अलवर, जयपुर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर और अहमदाबाद (गुजरात) जक जाता हैं।


यह राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर व अजमेर के बीच इसे 6 Lane बनाया गया हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  25 :-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 25 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।


यह पूरा राजस्थान में है और पूर्व-पश्चिम दिशा में चलता है। इसका पश्चिमी अंत बाड़मेर और पूर्वी अंत ब्यावर में है




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  14:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 14 की राजस्थान में कुल लम्बाई 306 किलोमीटर हैं।


अजमेर(ब्यावर), पाली, सिरोही, पीण्डवाड़ा, माऊण्ट आबू (आबू रोड़), गुजरात तक जाता हैं।


यह राष्ट्रीय राजमार्ग पोरबंदर से असम के जोरहाट तक है |




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  12 :-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 12 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।


इसकी लम्बाई 412 किलोमीटर हैं।


यह राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, मध्यप्रदेष में हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  89:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 89 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।


इसकी राष्ट्रिय राजमार्ग की राजस्थान में कुल लम्बाई 278 Km हैं,


यह राजमार्ग अजमेर, नागौर, बीकानेर जिलों में फैला हैं




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  76:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 76 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।


यह राजमार्ग पिण्डवाड़ा (सिरोही), उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बांरा, मध्यप्रदेष में है


इसकी राजस्थान में कुल लम्बाई 578 किलोमीटर हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  52:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 52 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।

अम्बाला, हिसार (हरियाणा दोनों), चुरू, फतेहपुर(सीकर), नागौर (लांडनू), नागौर, जोधपुर, पाली में हैं।


इसकी राजस्थान में कुल लम्बाई 495 किलोमीटर हैं।


यह राष्ट्रीय राजमार्ग पाली में  N.H. 14 से जुड़ता हैं।




💠 राष्ट्रीय राजमार्ग  79:-


राष्ट्रीय राजमार्ग National Highway 79 भारत का एक राष्ट्रीय राजमार्ग है।


यह राजमार्ग अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मध्यप्रदेष में है


इसकी लम्बाई 221 किलोमीटर हैं 


╭─❀⊰╯

AvdHesH MeEnA

अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं

    अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्...