google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : गुजरात में पहली निजी क्षेत्र की C295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन(Final assembly line of first private sector C295 aircraft in Gujarat)

गुजरात में पहली निजी क्षेत्र की C295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन(Final assembly line of first private sector C295 aircraft in Gujarat)


 गुजरात में पहली निजी क्षेत्र की C295 विमान के फाइनल असेंबली लाइन(Final assembly line of first private sector C295 aircraft in Gujarat)




स्पेनिश प्रधानमन्त्री पेड्रो सांचेज़ ने सैन्य विमान सी-295 के लिए भारत में निजी क्षेत्र की पहली असेंबली का लाइन का गुजरात के वडोदरा में उद्घाटन किया है। 


समझौते के तहत वडोदरा सुविधा में 40 विमान बनाए जाएंगे, जबकि विमानन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एयरबस 16 विमानों की सीधे आपूर्ति करेगी। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स भारत में इन 40 विमानों को बनाने के लिए जिम्मेदार है।


सी-295 कार्यक्रम के तहत 56 विमानों की योजना बनाई गई थी, जिसे इस साल फरवरी में मंजूरी दी गई थी।


टाटा के अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स जैसी अग्रणी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयाँ, साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे।


श्री मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन की आधारशिला रखी थी।


इसके अलावा एयरबस ने दक्षिण एशिया में अपने नए मुख्यालय और प्रशिक्षण केंद्र का भारत के नई दिल्ली में उद्घाटन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं

    अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्...