एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह अगले वायुसेना प्रमुख
(Air Marshal Amar Preet Singh to be next Air Force Chief)
✅ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह, जो वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं, को वायुसेना के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी से वायुसेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे।
✅ 27 अक्टूबर, 1964 को जन्मे एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को दिसंबर 1984 में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट वर्ग में शामिल किया गया था। लगभग 40 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ, इंस्ट्रक्शनल और विदेशी नियुक्तियों में काम किया है।
✅ वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। एयर ऑफिसर एक योग्य उड़ान प्रशिक्षक और एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट हैं, जिनके पास विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड और रोटरी-विंग विमानों पर 5,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box