*भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मित्र शक्ति’-2023*
(India-Sri Lanka joint military exercise ‘Mitra Shakti’-2023)
✅ भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023"का नौवां संस्करण आज औंध (पुणे) में शुरू हुआ है।
✅ यह सैन्य अभ्यास 16 से 29 नवंबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट द्वारा किया जा रहा है।
✅ श्रीलंकाई पक्ष का प्रतिनिधित्व 53 इन्फैंट्री डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
✅ यह अभ्यास अर्द्ध-शहरी इलाकों में विद्रोहों की रोकथाम और आतंकवाद रोधी अभियानों पर आधारित है।
✅ यह श्रीलंकाई सेना द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा द्विपक्षीय अभ्यास है और भारत तथा श्रीलंका की बढ़ती रक्षा साझेदारी का प्रमुख हिस्सा है।
➤ *श्रीलंका के साथ अन्य अभ्यास –* 03 से 08 अप्रैल 2023 तक भारत और श्रीलंका के बीच 10वें नौसेना अभ्यास स्लीनेक्स (SLINEX) -2023 का आयोजन कोलंबो, श्रीलंका में हुआ।
Nice
जवाब देंहटाएंSandar
जवाब देंहटाएं