google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : सर्वनाम(Pronoun)

सर्वनाम(Pronoun)


सर्वनाम

(Pronoun)




परिभाषा – संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते है |

उदाहरण – वह , तुम, यह , मैं , इसका ,उसका , तुम्हारा , हमारा , कौन , कोई , आपका आदि सर्वनाम के उदाहरण है |



सर्वनाम के भेद:-


प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छ: भेद है –


(i) पुरुषवाचक सर्वनाम

(ii) निश्चयवाचक सर्वनाम

(iii) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

(iv) सम्बंध वाचक सर्वनाम

(v) निजवाचक सर्वनाम

(vi) प्रश्नवाचक सर्वनाम


1. पुरुषवाचक सर्वनाम ‌-


जो शब्द व्यक्ति के नाम के स्थान पर प्रयोग किये जाते है , उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है | पुरुषवाचक का तात्पर्य स्त्री व पुरुष दोनों से होता है | उदाहरण – मै, तू, हम, वे , वह आदि।


पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद – इसके तीन भेद है

(क) उत्तम पुरुष – बोलने वाले वक्ता को उत्तम पुरुष कहते है | जैसे- मैं ,हम |

(ख) मध्यम पुरुष – जिससे बात कही जाए अर्थात सुनने वाले श्रोता को मध्यम पुरुष कहते है | जैसे – तुम , तू, आप |

(ग) अन्य पुरुष – जिसके सम्बंध में बात कही गई हो , वह अन्य पुरुष कहलाता है | जैसे – वे, वह ,यह |



2. निश्चयवाचक सर्वनाम –


जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति या वस्तु की निश्चित स्थिति का बोध होता है , उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है |

जैसे – यह अच्छी किताब है | वह बुरा है |


3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम –


जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति या वस्तु की निश्चित स्थिति का बोध नही होता है बल्कि अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है ,उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है | जैसे- दाल में कुछ मिला है | कोई आया था |


4. सम्बंध वाचक सर्वनाम –


जिस सर्वनाम से दो वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का एक दूसरे से संबंध प्रकट होता है ,वहाँ सम्बंध वाचक सर्वनाम होता है | जिसका-उसकी, जितना-उतना, जो-सो आदि सम्बंध वाचक सर्वनाम हैं |

जैसे – जो पढ़ेगा सो पास होगा | जितना गुड़ डालोगे उतना ही मीठा होगा |


5. निजवाचक सर्वनाम –


वे सर्वनाम जिसे कर्ता स्वयं अपने लिये प्रयुक्त करता है ,उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है | अपना ,आप ,खुद आदि निजवाचक सर्वनाम है | जैसे- मैं अपनी किताब पढ़ रहा हूँ |


6. प्रश्नवाचक सर्वनाम –


जिस सर्वनाम से प्रश्न करने का बोध होता है या वाक्य को प्रश्नवाचक बना देते है ,उन्हे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है | कौन , क्या ,कैसे आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम है | 

जैसे –वह क्या चाहता है ? तुम वहाँ कैसे चले गए ?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

न्यायमूर्ति रंजना देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त(Justice Ranjana Desai appointed as the Chairperson of the 8th Pay Commission)

  न्यायमूर्ति रंजना देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त (Justice Ranjana Desai appointed as the Chairperson of the 8th Pay C...