google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : एशिया महाद्वीप पार्ट -1 (Asia Continent Part-1)

एशिया महाद्वीप पार्ट -1 (Asia Continent Part-1)


 एशिया महाद्वीप पार्ट -1

(Asia Continent Part-1)




विषमताओं का महादेश तथा सभी धर्मों की आद्य भूमि होने के साथ ही यहां की नदियां मानव सभ्यता व संस्कृति का पालना रही है. क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में प्रथम स्थान एशिया का आता है विश्व के कुल क्षेत्रफल का 29.5% तथा जनसंख्या का लगभग 60% निवास करती है एशिया का कुल क्षेत्रफल 4 करोड़ 40 लाख 9 हजार वर्ग किलोमीटर है.


एशिया शब्द हिब्रू भाषा के आशु शब्द से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ पूर्व से उदय होता सूर्य है बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है  तथा  आर्कटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है


फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी अथवा इरान व ओमान के बीच होरमुज  जलसंधि स्थित है.



विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कैस्पियन सागर है जिसका क्षेत्रफल 3.5लाख वर्ग किलोमीटर है इसमें डॉन तथा यूराल नदियां गिरती है इसके पूर्व में कजाकिस्तान दक्षिण में ईरान पश्चिम में अजरबैजान तथा दक्षिण-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान स्थित है.



विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील रूस में स्थित इससे लीना नदी निकलती है इस क्षेत्र को साइबेरिया क्षेत्र भी कहा जाता है साइबेरिया क्षेत्र की प्रमुख जनजातियों में याकुन चुकची तथा सेमयोङ है.


एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयास्क  है जिसका न्यूनतम तापमान माइनस 68 डिग्री सेल्सियस तक रहता है यह रूस में स्थित है वही एशिया का सबसे गर्म स्थान जकोबाबाद है जिस का अधिकतम तापमान 57 डिग्री सेल्सियस तक रहता है यह पाकिस्तान में स्थित है.


यूरेशिया के शीतोष्ण घास के मैदानों को स्टेपीज कहा जाता है इन घास के मैदानों से विश्व का सबसे लंबा रेल मार्ग ट्रांस साइबेरियन गुजरता है यह यूरोपीय रूस मे बाल्टिक सागर के समुद्र पतन नगर सेंट पिट्सबर्ग को एशियाई रूस में प्रशांत महासागर के समुद्र पतन नगर ब्लादीवोस्टक से जोड़ता है.




रूस तथा तुर्की दो ऐसे देश हैं जिनका विस्तार एशिया तथा यूरोप दोनों महाद्वीपों में है एशिया में स्थित रूस को साइबेरिया कहां जाता है तथा एशिया में स्थित तुर्की को एशिया माइनर कहा जाता है. विश्व का सबसे ऊंचा नवीन वलित पर्वत हिमालय है इस पर्वत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट है जिसे नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है इसकी ऊंचाई 8848 मीटर है.



एशिया का समुद्र तल से निम्नतम बिंदु मृत सागर है जो जॉर्डन और इजराइल में स्थित है मृत सागर की लवणता 238 प्रति हजार ग्राम है मृत सागर को हेल्थ टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है यह तुर्की में स्थित वन झील के बाद विश्व की दूसरी बड़ी खारे पानी की झील है


अराकान योमा पर्वत श्रंखला भारत और म्यांमार की सीमा बनाती है इसकी सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट विक्टो रिया है इस पर्वत का दक्षिणी भाग अंडमान निकोबार दीप समूह तक विस्तृत है इससे निकलने वाली इरावती नदी को म्यांमार की जीवनरेखा भी कहा जाता है. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है इसके अलावा एशिया में भारतीय प्रायद्वीप तथा इंडोचीन प्रायद्वीप स्थित है.



एशिया का सबसे बड़ा द्वीप बोर्निया है जो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है विश्व का सबसे बड़ा द्वीप इंडो नेशिया है. मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मलक्का जलसंधि स्थित है यह दक्षिणी चीन सागर को अंडमान सागर के साथ जोड़ती है अंतरराष्ट्रीय जल परिवहन में इसका महत्वपूर्ण योगदान है खाड़ी देशों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों का व्यापार मलक्का जलसंधि के द्वारा किया जाता है.



दक्षिणी चीन सागर में स्थित स्पार्टली द्वीप समूह को लेकर चीन वियतनाम मलेशिया तथा फिलीपींस के मध्य विवाद जारी है चीन  इन द्वीपों पर पर अपना अधिकार जताता है. इसके लिए नाइन डेस लाइन का हवाला देता है अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया है.



सुमात्रा तथा जावा के मध्य सुंडा जलसंधि है यह हिंद महासागर को जावा सागर के साथ जोड़ती है. गंगा और ब्रह्म पुत्र नदियां विश्व का सबसे बड़ा सुंदरवन का डेल्टा बनाती है ब्रह्मपुत्र नदी में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली स्थित है. जापान 4000 द्वीपों पर बसा हुआ देश है इसे भूकंप का और सूर्योदय का देश भी कहा जाता है.


विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार है जो तजाकिस्तान में स्थित है इसकी ऊंचाई 4900 मीटर है इसे दुनिया की छत कहा जाता है एशिया की अधिकांश पर्वत श्रेणियां इस पठार मैं आकर मिलती है इसलिए इसे पामीर की गांठ भी कहा जाता है प्रमुख पर्वत श्रेणियों में काराकोरम श्रेणी सुलेमान  हिंदूकुश पर्वत थ्यान स्यान ,क्युन ल्यून इत्यादि है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब(Manika Vishwakarma won the title of Miss Universe India 2025)

  मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब (Manika Vishwakarma won the title of Miss Universe India 2025) ✅ राजस्थान के गं...