एशिया महाद्वीप पार्ट-2
(Asia Continent Part-2)
विश्व का सबसे बड़ा पठार तिब्बत का पठार है जिसका क्षेत्रफल 7.5लाख वर्ग किलोमीटर है. एशिया में 12 स्थलबद्ध स्थलरुद्ध देश है जो कजाकिस्तान उज़्बेकिस्तान तुर्कमेनिस्तान अफगानिस्तान तजाकिस्तान किर्गिस्तान मंगोलिया नेपाल भूटान लाओस अज़रबैजान तथा आर्मेनिया है अर्थात इन देशों की सीमा समुद्र से नहीं लगती.
एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील लद्दाख व तिब्बत में स्थित पैगांग झील है
विश्व में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम मेघालय में स्थित है विश्व में सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश चीन है दूसरे स्थान पर जापान है.
एशिया में सर्वाधिक रबड़ के उत्पादन व निर्यातक देशों में थाईलैंड मलेशिया तथा इंडोनेशिया का नाम आता है
चीन गेहूं चावल कपास चाय तथा तंबाकू के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है. एशिया के प्रमुख देशों में भारत-पाकिस्तान अफगानिस्तान नेपाल भूटान बांग्लादेश श्रीलंका मालदीव म्यांमार मलेशिया इंडोनेशिया चीन जापान सऊदी अरब यमन ओमान कतर कुवैत बहरीन ईरान इराक सीरिया तुर्की जॉर्डन लेबनान साइप्रस इजरायल तथा फिलिस्तीन है.
पाकिस्तान को नहरों का देश कहा जाता है पाकिस्तान में बहने वाली सिंधु नदी की सहायक नदियां झेलम चिनाब रावी व्यास सतलज तथा काबुल आदि होने से इस नदी से अनेक नहरे निकाली गई है पाकिस्तान की प्रमुख खाद्य फसल गेहूं तथा नकदी फसल कपास है 19 वर्षों के बाद 2017 में पाकिस्तान की छठी जनगणना संपन्न हुई.
जिसके अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या 20 करोड़ 77 लाख है पिछली जनगणना से 57% अधिक है पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है जबकि सबसे बड़ा नगर कराची है.अफगानिस्तान को मध्यकाल में खुरासान नाम से जाना जाता था यह ब्रिटिश भारत तथा रूस के मध्य बफर स्टेट के रूप में रहा.
अफगानिस्तान की अधिकतर जनसंख्या सुन्नी मुसलमानों की है विश्व का लगभग 90% अफीम यही उत्पादित होता है अफगानिस्तान की राजधानी काबुल है मध्य एशिया व रोज के साथ भारतीय संबंधों को स्थायित्व प्रदान करने में अफगानिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका साबित हो सकती है हालांकि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था ड्रग्स आधारित है.
नेपाल भारत तथा चीन के मध्य बफर स्टेट है नेपाल के साथ भारत के 3 राज्यों यथा उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तथा बिहार की सीमा लगती है नेपाल एक हिमालय राज्य होने के साथ ही लैंड लॉक देशों की श्रेणी में भी शामिल है नेपाल की राजधानी काठमांडू है विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है नेपाल में सर्वाधिक जल विद्युत ऊर्जा उत्पादन की संभावना है नेपाल की जनसंख्या में शेरपा गोरखा तथा भोटिया समूह के लोग अधिकतर हैं.
लैंड ऑफ़ थंडरबोल्ट के नाम से जाना जाने वाला भूटान भी लैंड लॉक देशों की श्रेणी में शामिल है थिंफू भूटान की राजधानी है विश्व का एकमात्र यह देश है जिसने सकल राष्ट्रीय प्रसन्नता सूचकांक को अपनाया इसी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाने की बात की.
बांग्लादेश को 1971 से पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था 1971 में बांग्लादेश अस्तित्व में आया बांग्लादेश का अधिकांश भाग विश्व के सबसे बड़े गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा से निर्मित है इसे सुंदरवन डेल्टा के नाम से जाना जाता है बांग्लादेश को नदियों का देश भी कहा जाता है बांग्लादेश की राजधानी ढाका है.
भारत के दक्षिण में पाक जल संधि के द्वारा अलग नारियल के आकार वाले देश का नाम श्रीलंका है श्रीलंका की सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है चावल यहां की प्रमुख खाद्य फसल है वही चाय राष्ट्रीय आय का बड़ा स्रोत है श्रीलंका को पूर्व का मोती कहा जाता है श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी श्री जयवर्धनेपुर कोटटी तथा आर्थिक राजधानी कोलंबो है श्रीलंका में सिहाली समुदाय बहुसंख्यक है तथा तमिल अल्पसंख्यक है श्रीलंका में चीन के द्वारा हब्बनटोटा बंदरगाह का निर्माण किया जा रहा है.
दक्षिण एशिया का सबसे छोटा राष्ट्र मालदीव है यह 8 डिग्री चैनल के द्वारा भारतीय मिनिकॉय द्वीप से अलग होता है मालदीव छोटे-बड़े 1200 द्वीपों का समूह है मालदीव ने 1968 में पराधीनता से स्वतंत्रता प्राप्त की मालदीव की राजधानी माले है.
Nice
जवाब देंहटाएं