विश्व रेड क्रॉस दिवस
(World Red Cross Day)
Theme 2021:- Together we are unstoppable
विश्व रेड क्रॉस दिवस, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों की याद में मनाया जाता है।
इसको विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई को हेनरी डुनेंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक थे। जिन्हें साल 1901 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था।
इस दिन लोग इस मानवतावादी संगठन तथा उसकी ओर से मानवता की सहायता हेतु दिए गए अभूतपूर्व योगदान को श्रद्धांजलि देने के रूप याद करते हैं।
आज कोविड-19 महामारी (Corona Pandemic) में रेड क्रॉस आंदोलन की और भी अधिक आवश्यकता हो गई है ।
यह दिवस आधिकारिक तौर पर 1984 में वर्ल्ड रेडक्रॉस और वर्ल्ड क्रिसेंट डे के रूप में मनाया जाने लगा।
जिस तरह से रेडक्रॉस संस्था ने अपने लंबे इतिहास में बिना किसी एक देश के प्रति निष्ठा दिखाकर मानवता के प्रति निष्ठा दिखाई है , आज कोरोना महामारी में उसी की सबसे ज्यादा जरूरत है।
यह उन लोगों को समर्पित है जो भोजन की कमी, कई प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध के साथ-साथ एक महामारी की बीमारी से पीड़ित हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box