google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : ​​विश्व खुशहाली दिवस (World Happiness day)

​​विश्व खुशहाली दिवस (World Happiness day)


 ​​विश्व खुशहाली दिवस

(World Happiness day) 



➣प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की अगुवाई में पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जाता है।


शुरुआत :-

सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस की संकल्पना वर्ष 2006 में संयुक्त राष्ट्र के न्यू वर्ल्ड ऑर्डर प्रोजेक्ट के सीईओ जयम इलियन द्वारा की गई थी।

•वर्ष 2011 में भूटान द्वारा खुशहाल देशों को सूचीबद्ध करने के लिए  संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव रखा था। जिसे मंजूर करते हुए संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 12 जुलाई, 2012 के अपने संकल्प 66/281 में 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी का दिन घोषित किया, जो दुनिया भर के मनुष्यों के जीवन में खुशी और कल्याण को सार्वभौमिक लक्ष्यों और आकांक्षाओं के रूप में मान्यता देता है।

•वर्ष 2013 में यूएन ने 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय खुशी दिवस के रूप में पहली बार मनाया।  

•‘वर्ल्ड हैप्पीनेस’ रिपोर्ट के तहत विभिन्न देशों की रैंकिंग मुख्यत: 6 मानकों के आधार पर तैयार होती है :- 

•प्रति व्यक्ति की जीडीपी, सामाजिक सहयोग, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक स्वतंत्रता, उदारता तथा  भ्रष्टाचार का नजरिया। 

•इसके अलावा सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव तथा प्रभावित करने वाले कारकों का भी प्रत्येक वर्ष के हिसाब से अध्ययन कर देशों को अंक देकर सूचीबद्ध किया जाता है।


यूएन द्वारा जारी 2021 की रिपोर्ट :-

•कोरोना के चरम काल के बीच संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी की गई वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट - 2021 में फिनलैंड लगातार चौथी बार भी शीर्ष पर रहा।

•अफगानिस्तान को 149वीं रैंक के साथ सबसे कम खुशहाल देश का दर्जा दिया गया। 

•भारत की रैंक पिछले कुछ वर्षों से निरंतर गिरी है। फिलहाल 2021 की रिपोर्ट में भारत की रैंक 149 देशों में से 139वीं है तो वहीं 2020 में 156 देशों की सूची में भारत 144वें स्थान पर रहा था। 2019 की रिपोर्ट में भी 140वें स्थान के साथ वह पाकिस्तान, बांग्लादेश व नेपाल सहित अपने अन्य पड़ोसी देशों से भी पीछे रहा। इससे पूर्व 2018 में 133वाँ, 2017 में 122वाँ तथा 2016 में 118वाँ स्थान हासिल किया था।

•गौरतलब है कि भारत की कई राज्य सरकारों ने अपने यहाँ खुशहाली मंत्रालय बना रखे हैं तथा मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी यह पहल की जा रही है।

•दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक होने के बावजूद अमेरिका खुशहाली के मामले में 18वें स्थान पर रहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

प्रोजेक्ट कुइपर(Project Kuiper)

  प्रोजेक्ट कुइपर (Project Kuiper) ✅ यूएसए के फ्लोरिडा के केप केनावेरल से यूनाइटेड लॉन्च एलायंस (ULA) के एटलस V रॉकेट से अमेज़न ने अपने महत्...