सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट, 2024
(Syed Modi International Badminton Tournament, 2024)
✅ भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने क्रमशः 2024 सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष खिताब जीते।
✅ पीवी सिंधु ने फाइनल में चीनी खिलाड़ी वू लुओ यू को 21-14, 21-16 से हराकर सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन का एकल खिताब जीता।
✅ पुरुष एकल खिताब - लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 21-6, 21-7 से हराकर पांचवां BWF खिताब जीता।
✅ महिला युगल खिताब - गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की भारतीय महिला जोड़ी ने चीन की बाओ ली जिंग और ली कियान की जोड़ी को 21-18, 21-11 से हराया।
✅ पुरुष युगल विजेता - हुआंग डि/लियू यांग (चीन)
✅ मिश्रित युगल विजेता - डेचापोल पुवारानुक्रोह और सुपिस्सारा पैवसम्प्रान (थाईलैंड)
✅ 2.10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाला BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) वर्ल्ड टूर 300 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बाबू बनारसी दास इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box