दुनिया के सबसे कम उम्र के FIDE शतरंज खिलाड़ी - अनीश सरकार(World's youngest FIDE chess player - Anish Sarkar)
✅ कोलकाता, पश्चिम बंगाल के अनीश सरकार दुनिया के सबसे कम उम्र के FIDE शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। तीन साल, आठ महीने और 19 दिन की उम्र में अनीश ने 1555 की FIDE रेटिंग हासिल की।
✅ FIDE नियम के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी कम से कम पाँच FIDE-रेटेड खिलाड़ियों के विरुद्ध खेलता है, तो उसे रेटिंग अंक दिए जाते हैं।
✅ 26 जनवरी, 2021 को जन्मे अनीश सरकार ने अपना पहला टूर्नामेंट, पश्चिम बंगाल स्टेट अंडर-9 ओपन, अक्टूबर 2024 में खेला। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल स्टेट अंडर 13 ओपन शतरंज टूर्नामेंट में खेला।
✅ पश्चिम बंगाल स्टेट अंडर 13 ओपन शतरंज टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद, अनीश सरकार को 1555 की प्रारंभिक FIDE रेटिंग दी गई।
✅ अनीस ने तेजस तिवारी द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो पांच साल की उम्र में सबसे कम उम्र के FIDE-रेटेड खिलाड़ी बन गए थे। FIDE का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box