ब्रसेल्स डायमंड लीग में 87.86 मीटर के थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक
(Neeraj Chopra won silver medal with a throw of 87.86m at Brussels Diamond League)
✅ भारत के दिग्गज भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा 14 सितंबर 2024 को ब्रसेल्स के किंग बाउडौइन स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में 87.86 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नीरज केवल 1 सेमी के अंतर से शीर्ष स्थान से चूक गए।
✅ पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बीच, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 85.97 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
✅ चोपड़ा ने 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था, नीरज लगातार दूसरे साल डायमंड लीग में उपविजेता रहे। टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक और पेरिस में ओलंपिक रजत पदक जीता।
✅ स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उन्होंने ब्रसेल्स में डायमंड लीग फ़ाइनल में टूटे हाथ के साथ हिस्सा लिया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box