भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट’
(India-Mongolia Joint Military Exercise ‘Nomadic Elephant’)
✅ भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 16वां संस्करण विदेशी प्रशिक्षण नोड, उमरोई (मेघालय) में शुरू हुआ। पिछला संस्करण जुलाई 2023 में मंगोलिया में आयोजित किया गया था।
✅ भारतीय दल का प्रतिनिधित्व सिक्किम स्काउट्स और मंगोलियाई दल का प्रतिनिधित्व मंगोलियाई सेना की 150 त्वरित प्रतिक्रिया बल बटालियन के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
✅ भारत ने वर्ष 1955 में मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये और सोवियत संघ के बाहर मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला यह पहला देश था। उलानबटार में वर्ष 1971 में भारतीय रेजिडेंट मिशन खोला गया।
✅ भारत मंगोलिया के द्विवार्षिक ‘खान क्वेस्ट’ में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है। मंगोलिया विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भू-आबद्ध देश है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box