google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : 24वां एससीओ शिखर सम्मेलन – अस्ताना, कजाकिस्तान(24th SCO Summit – Astana, Kazakhstan)

24वां एससीओ शिखर सम्मेलन – अस्ताना, कजाकिस्तान(24th SCO Summit – Astana, Kazakhstan)


24वां एससीओ शिखर सम्मेलन – अस्ताना, कजाकिस्तान

(24th SCO Summit – Astana, Kazakhstan)




विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान के अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 24वीं बैठक कजाकिस्तान की अध्यक्षता में होगी। 


भारत ने एससीओ की अपनी पहली अध्यक्षता के तहत पिछले साल 4 जुलाई को वर्चुअल प्रारूप में एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों की 23वीं बैठक की मेजबानी की थी। 


23वें शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान ने आधिकारिक तौर पर इसके 9वें सदस्य देश के रूप में SCO की सदस्यता प्राप्त की। भारत, जिसने वर्ष 2017 में अस्ताना शिखर सम्मलेन के दौरान इसकी पूर्ण सदस्यता प्राप्त कर ली थी। 


SCO में भारत, चीन, रूस, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। समूह के संवाद भागीदारों में अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, मिस्र, कतर, कुवैत, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और तुर्की शामिल हैं। 


इसका सचिवालय बीजिंग में है, SCO सचिवालय की आधिकारिक कामकाज़ी भाषा रूसी और चीनी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

भारत, श्रीलंका और मालदीव ने मालदीव में 17वां त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ किया आयोजित(India, Sri Lanka and Maldives conduct 17th Trilateral Coast Guard Exercise 'Dosti' in Maldives)

  भारत, श्रीलंका और मालदीव ने मालदीव में 17वां त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ किया आयोजित (India, Sri Lanka and Maldives conduct 17th Tr...