नाटो शिखर सम्मेलन, 2024 – वाशिंगटन, यूएसए
(NATO Summit, 2024 – Washington, USA)
✅नाटो की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन, डीसी में राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा नाटो शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है।
✅इसमें स्वीडन को एक नए सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। पिछला नाटो शिखर सम्मेलन 11-12 जुलाई 2023 को लिथुआनिया के विलनियस में आयोजित किया गया था।
✅बिडेन का लक्ष्य यूक्रेन के लिए समर्थन को मजबूत करना है, जिसमें सैन्य, राजनीतिक और वित्तीय सहायता को बढ़ावा देने की घोषणाएँ शामिल है।
✅यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 12 संस्थापक सदस्य देशों द्वारा वाशिंगटन डीसी में उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर के साथ 4 अप्रैल 1949 को नाटो की स्थापना की गई।
✅नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 32 देशों का एक राजनीतिक और सैन्य गठबंधन है। नाटो का प्राथमिक मिशन सामूहिक रक्षा है जैसा कि उत्तरी अटलांटिक संधि के अनुच्छेद 5 में उल्लिखित है।
✅नाटो के मूल 12 संस्थापक सदस्यों में बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्राँस, आइसलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box