शंघाई सहयोग संगठन का 10वां सदस्य - बेलारूस
(10th member of Shanghai Cooperation Organisation - Belarus)
✅शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई।
✅यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।
✅एससीओ का पहली बार विस्तार 2017 में किया गया था जब भारत और पाकिस्तान संगठन में शामिल हुए थे। 2023 में ईरान को इसके 9वें सदस्य के रूप में शामिल किया गया। पर्यवेक्षक का दर्जा अफ़गानिस्तान और मंगोलिया को है।
✅शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 15 जून, 2001 को पांच देशों: कजाकिस्तान, चीन, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान द्वारा की गई थी। यह एक क्षेत्रीय संगठन था जिसने चीन के नेतृत्व वाले शंघाई फाइव ऑर्गनाइजेशन की जगह ली।
✅25वीं SCO राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक चीन में आयोजित की जाएगी ।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box