अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
(International anti Corruption Day)
"बर्बाद गुलिस्ताँ करने को बस एक ही उल्लू काफ़ी था,
हर शाख़ पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्ताँ क्या होगा।"
● भ्रष्टाचार के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष 09 दिसंबर को 'अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस' मनाया जाता है।
● संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा 31 अक्टूबर, 2003 को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कन्वेंशन को अपनाने के उपरांत इसी वर्ष भ्रष्टाचार को रोकने और कन्वेंशन के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 09 दिसंबर को 'अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस' के रूप में नामित किया गया था।
● यह कन्वेंशन दिसंबर, 2005 में लागू हुआ।
● ‘अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस - 2022' का विषय
'यूएनसीएसी एट 20: यूनाइटिंग द वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन' (UNCAC at 20: Uniting the World Against Corruption) है।
● इस थीम का उद्देश्य सभी हितधारकों; जैसे- राज्य एवं सरकारी अधिकारी, सिविल सेवक, कानून प्रवर्तन अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, शिक्षा, जनता, युवाओं आदि को भ्रष्टाचार से निपटने में एक साथ लाना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box