google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : राजस्थान समान्य ज्ञान MCQ पार्ट-4 (Rajasthan General Knowledge MCQ Part-4)

राजस्थान समान्य ज्ञान MCQ पार्ट-4 (Rajasthan General Knowledge MCQ Part-4)

 

राजस्थान समान्य ज्ञान MCQ पार्ट-4 (Rajasthan General Knowledge MCQ Part-4)






301. गागरोन किला किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर : आहू व कालीसिंध।


302. गढ़बिठली दुर्ग कहां स्थित हैं?

उत्तर : तारागढ़ -अजमेर।


303. "ये महल मानव नहीं प्रेतों द्वारा बनाए गए लगते हैं।" यह कथन रुडयार्ड किपलिंग द्वारा किस दुर्ग के बारे मे कहा गया था

उत्तर : बूंदी दुर्ग।


304. झालरापाटन में नव लखा दुर्ग की नींव किसने रखी थी।

उत्तर : पृथ्वी सिंह।


305. कर्नल जेम्स टॉड ने राजपूतों की उत्पत्ति किन से बताई है?

उत्तर : विदेशी शक-सीथियन जातियों से।


306. प्रतिहारो को ईरानी मूल का बताने वाले इतिहासकार कौन हैं।

उत्तर : कैनेडी।


307. भारतीय इतिहास में किस अवधि को राजपूत अवधि कहा जाता है?

उत्तर : सातवीं से 12 वीं सदी की अवधि।


308. किसके समय में व्हेनसांग (युवान च्यांग) राजस्थान आया था।

उत्तर : हर्षवर्धन के समय में।


309. जोधपुर के निकट ओसियां में स्थित मंदिर समूह किस राजवंश की देन है

उत्तर : प्रतिहार।


310. मिहिर भोज किस वंश का शासक था?

उत्तर : गुर्जर प्रतिहार।


311. किस राजा के वंशज गुर्जर प्रतिहार कहे जाने लगे

उत्तर : नागभट्ट द्वितीय।


312. प्रसिद्ध चीनी इतिहासकार व्हेनसांग राजस्थान के किस शहर में रुके थे?

उत्तर : भीनमाल।


313. पन्नाधाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर किस राजकुमार की जान बचाई थी?

उत्तर : उदय सिंह।


314. हल्दीघाटी के युद्ध के पश्चात महाराणा प्रताप ने अपनी राजधानी किसे बनाया?

उत्तर : कुंभलगढ़।


315. हल्दीघाटी का युद्ध किस वर्ष में हुआ था?

उत्तर : 1576 में


316. किस राजपूत सरदार ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा के घायल हो जाने के बाद उनका राज चिन्ह धारण करके युद्ध जारी रखा था?

उत्तर : झाला आजा।


317. राणा सांगा और बाबर के बीच ऐतिहासिक युद्ध कहां लड़ा गया था?

उत्तर : खानवा।


318. किस युद्ध में मेवाड़ के महाराणा सांगा ने बाबर की सेना को हराया था?

उत्तर : बयाना का युद्ध।


319. शाहजहां के पुत्रों में हुए उत्तराधिकारी युद्ध मे औरंगजेब ने मेवाड़ के किस महाराणा से सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया।

उत्तर : राजसिंह।


320. संगीत ज्ञान के कारण कुंभा को कौन सी उपाधि प्राप्त हुई थी?

उत्तर : अभिनव भरताचार्य।




321. मेवाड़ के महाराणा भोपाल सिंह किस वर्ष में राजस्थान के महाराज प्रमुख बने थे?

उत्तर : 1949।


322. कुम्भा द्वारा निर्मित कीर्तिस्तंभ कितनी मंजिला है?

उत्तर : 9 मंजिला।


323. चित्तौड़गढ़ की किस रानी ने बादशाह हुमायूं से मदद मांगी थी?

उत्तर : रानी कर्मावती।


324. महाराणा प्रताप की जन्मस्थली है।

उत्तर : कुंभलगढ़।


325. राणा सांगा और बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस वर्ष में हुआ था?

उत्तर : 1527 ई में।


326. चितौड़ दुर्ग में स्थित कीर्ति स्तंभ किस को समर्पित है?

उत्तर : जैन तीर्थकार आदिनाथ।


327. किस किले को जीतने के क्रम में अकबर को जयमल एवं पता के प्रबल प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था?

उत्तर : चित्तौड़गढ़।


328. राणा पूंजा किस राजा का सेनापति था?

उत्तर : राणा प्रताप का।


329. नाथद्वारा में श्रीनाथजी की मूर्ति को किसने प्रतिष्ठित कराया था?

उत्तर : महाराणा राज सिंह।


330. राणा कुंभा द्वारा निर्मित अचलगढ़ का किला किस स्थान पर स्थित है?

उत्तर : माउंट आबू


331. मेवाड़ के रक्षक के रूप में किसे याद किया जाता है?

उत्तर : महाराणा प्रताप।


332. महाराणा प्रताप की मृत्यु के समय आयु थी।

उत्तर : 57 वर्ष।


334. महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था?

उत्तर : खातोली का युद्ध।


335. अक्टूबर , 1567 में अकबर द्वारा चित्तौड़ दुर्ग के घेराव के समय मेवाड़ का राणा था।

उत्तर : उदय सिंह।


336. राजस्थान में मुस्लिम सत्ता के प्रसार का सर्वाधिक श्रेय किसे दिया जाता है?

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी को।


337. राजपूत राजाओं के समय कौन सा धर्म अधिक लोकप्रिय हुआ।

उत्तर : हिंदू धर्म।


338. राजपूत राजाओं के ऐतिहासिक दरबार का आयोजन नागौर में किस वर्ष किया गया था?

उत्तर : 1570 में।


339. कर्नल जैम्स टॉड ने किस युद्ध को 'मेवाड़ का मैराथन' कहकर पुकारा है?

उत्तर : दिवेर का युद्ध।


340. महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक कहां हुआ था?

उत्तर : गोगुंदा में।




341. कर्नल टॉड ने किस युद्ध को मेवाड़ का थर्मोपोली कहां है?

उत्तर : हल्दीघाटी का युद्ध।


342. खातोली का युद्ध किस किस के मध्य हुआ था?

उत्तर : इब्राहिम लोदी एवं राणा संग्राम सिंह के मध्य।


343. किस शासक ने चंदेरी के युद्ध को जेहाद घोषित किया और युद्धोपरांत राजपूतों के सिरों की मीनार बनवाई थी?

उत्तर : बाबर।


344. हरमाड़ा का युद्ध किन-किन के मध्य हुआ था?

उत्तर : शेरशाह के सेनानायक हाजी खा और उदय सिंह के मध्य।


345. हल्दीघाटी के युद्ध को खमनोर का युद्ध की संज्ञा किस इतिहासकार ने दी।

उत्तर : अबुल- फजल।


346. किस राजपूत राजा को स्थापत्य कला का सरंक्षक कहा जाता है।

उत्तर : राणा कुंभा


347. मेवाड़ की राजकुमारी कृष्णा कुमारी जिसके विवाह के कारण जयपुर एवं जोधपुर के मध्य संघर्ष हुआ किसकी पुत्री थी?

उत्तर : महाराणा भीमसिंह।


348. मुगल विरोधी कार्यवाही की दृष्टि से महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक किसे माना जाता है?

उत्तर : राव चंद्रसेन को


349. महाराणा अमर सिंह और खुर्रम के मध्य संधि कब हुई थी

उत्तर : 5-2-1615 को।


350. महाराणा प्रताप के समय अकबर ने शाहबाज खां को कितनी बार मेवाड़ पर आक्रमण के लिए भेजा?

उत्तर : 3 बार।


351. चित्तौड़ का राणा रतन सिंह किस वंश का था?

उत्तर : गुहिल वंशीय।


352. 1527 ई में महाराणा सांगा एवं बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस जिले में हुआ था?

उत्तर : भरतपुर।


353. अकबर द्वारा प्रताप के पास भेजा गया प्रथम दूत कौन था?

उत्तर : जलाल खान।


355. प्रताप की सेना का पठान सेनानायक कौन था

उत्तर : हकीम खान सूर।


356. राजस्थान के किस राजा को हिंदूपत राजा कहा जाता है?

उत्तर : मेवाड़ का महाराणा प्रताप।


357. 'हुरड़ा' किस रियासत में स्थित था?

उत्तर : मेवाड़!।


358. खानवा के युद्ध में कौन पराजित हुआ था?

उत्तर : महाराणा सांगा।


359. महाराणा प्रताप की मृत्यु कहां हुई थी?

उत्तर : चावंड में।


360. राजस्थान का ऐतिहासिक जोहर किस जिले में हुआ था?

उत्तर : चित्तौड़गढ़।




361. अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ का नाम बदलकर क्या रखा था?

उत्तर : खिज्राबाद।


362. राव रणमल मेवाड़ महाराणा मोकल का रिश्ते में क्या लगता था?

उत्तर : मामा।


363. राजस्थान के इतिहास में 'पट्टा रेख' से क्या अभिप्राय है?

उत्तर : आकलित राजस्व।


364. शेरशाह सूरी का अंतिम अभियान किस शासक के विरुद्ध?

उत्तर : राजा कीरत सिंह


365. जोधपुर शहर के संस्थापक थे।

उत्तर : राव जोधा।


365. मारवाड़ के राठौड़ वंश का संस्थापक था

उत्तर : राव सिहा।


366. मारवाड़ का प्रताप किसे कहा जाता है?

उत्तर : राव चंद्रसेन।


367. शेरशाह ने किस शासक के व्यवहार से रुष्ट होकर मारवाड़ पर आक्रमण किया?

उत्तर : मालदेव।


368. जोधपुर के राठौड़ नरेशों में अकबर का प्रबल प्रतिरोधी था।

उत्तर : चंद्रसेन।


369. फारसी इतिहासकार ने 'हशमत वाला' राजा किसे कहा है?

उत्तर : राव मालदेव को।


370. गिरी सुमेल का युद्ध किन के मध्य लड़ा गया था?

उत्तर : मालदेव- शेरशाह।


371. मालदेव के पश्चात मारवाड़ का शासक कौन बना

उत्तर : चन्द्रसेन।


372. बीकानेर के किस शासक ने मुगलों की जीवन पर्यंत सेवा की

उत्तर : महाराजा रायसिंह


373. बीकानेर का कौन सा शासक अकबर और जहांगीर दोनों की सेवा में रहा?

उत्तर : रायसिंह


374. मीरा के गुरु कौन थे।


सही उत्तर : रैदास

375. कीर्ति स्तंभ की निर्माण योजना का सूत्रधार था।

सही उत्तर : राणा कुम्भा


376. राज्य को किस स्त्रोत से सर्वाधिक ऊर्जा प्राप्त होती है

सही उत्तर : ताप विद्युत


377. राज्य में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

सही उत्तर : जयसमंद झील


378. किस राजपूत रानी ने हुमायूं के पास राखी भेजकर बहादुर शाह के खिलाफ सहायता प्राप्ति का संदेश भेजा था।

सही उत्तर : रानी कर्मावती


379. राजस्थान के राजनीतिक जागरण में अग्रणी रहे "त्याग भूमि" नामक समाचार पत्र के संपादक कौन थे?

सही उत्तर : हरीभाऊ उपाध्याय


380. केसरी सिंह बारहठ द्वारा सशस्त्र क्रांति के संचालन का कार्य कहां से किया गया।

सही उत्तर : कोटा से




381. राजस्थानी भाषा का सर्वप्रथम वर्गीकरण किया –

सही उत्तर : जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन


382. राजस्थान में सर्वाधिक बकरियां मिलती है

सही उत्तर : बाड़मेर


383. नेजा नृत्य किस त्यौहार पर आयोजित किया जाता है

सही उत्तर : होली


384. पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर के अतिरिक्त राजस्थान में ही ब्रह्मा जी का दूसरा मंदिर कहां स्थित है

सही उत्तर : आसोतरा


385. राजस्थान के लोक देवता जिन्हें "शेषनाग का अवतार" माना जाता है

सही उत्तर : वीर कल्लाजी


386. राजस्थान में भीलों के द्वारा की जाने वाली भूमिगत कृषि कहलाती हैं।

सही उत्तर : चीमाता


387. सोयाबीन की खेती किस संभाग के लिए सबसे उपयुक्त एंव लाभदायक सिद्ध हुई है

सही उत्तर : कोटा


388. गरीब की फसल के नाम से कौन सी फसल जानी जाती है

सही उत्तर : जवार/ ज्वार


389. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ है

सही उत्तर : काले रंग की चूड़ियां


390. दिवेर के युद्ध अक्टूबर 1582 के पश्चात महाराणा प्रताप की नई राजधानी थी

सही उत्तर : चामुंड


391. निमूचाणा हत्याकांड को जलियांवाला बाग हत्याकांड से भी भयंकर बताया था वे थे

सही उत्तर : महात्मा गांधी


392. राजस्थान में जल महलों की नगरी किसे कहा जाता है

सही उत्तर : डीग के जल महल


393. राजस्थान का एकीकरण कितने चरणों में पूरा हुआ

सही उत्तर : 7 चरणों में


394. राजस्थान में क्रीडा विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया है

सही उत्तर : झुंझुनू


395. बरसिंहसर नामक स्थान जहां पर कोयले पर आधारित परियोजना स्थापित है

सही उत्तर : बीकानेर


396. राजस्थान में मृदा का अपरदन कितने प्रकार से होता है

सही उत्तर : 3


397. "बिथौड़ा" नामक स्थान संबंधित है

सही उत्तर : 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से


398. राजस्थान के वे संत कौन है जो राजस्थान छोड़कर बनारस गए और रामनंद के शिष्य बन गए

सही उत्तर : संत धन्ना


399. किस राजपूत राज्य के प्रजामंडल की स्थापना कलकत्ता में की गई थी

सही उत्तर : बीकानेर प्रजामंडल


400. चुलिया जलप्रपात कौन सी नदी पर है ।

सही उत्तर : चंबल नदी

4 टिप्‍पणियां:

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब(Manika Vishwakarma won the title of Miss Universe India 2025)

  मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब (Manika Vishwakarma won the title of Miss Universe India 2025) ✅ राजस्थान के गं...