google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : राजस्थान समान्य ज्ञान MCQ पार्ट-3 (Rajasthan General Knowledge MCQPart-3)

राजस्थान समान्य ज्ञान MCQ पार्ट-3 (Rajasthan General Knowledge MCQPart-3)


राजस्थान समान्य ज्ञान MCQ पार्ट-3

(Rajasthan General Knowledge MCQPart-3)



 201. एक खंभा महल के नाम से प्रसिद्ध प्रहरी मीनार का निर्माण किसने करवाया?

उत्तर : महाराजा अजीतसिंह ने।


202. देवकुंड की छतरियां किन की याद में निर्मित करवाई गई थी?

उत्तर : बीकानेर के राजाओं की।


203. कृष्णा विलास महल कहां स्थित है?

उत्तर : उदयपुर।


204. पांडुपोल कहां पर स्थित है?

उत्तर : अलवर के पास


205. सहेलियों की बाड़ी कहां स्थित है?

उत्तर : उदयपुर।


206. चांद बावड़ी किस जिले में स्थित है

उत्तर : दोसा ।


207. ' काठ का रैन बसेरा' महल राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

उत्तर : झालावाड़


208. बाडोली की छतरी किस शासक ने बनवाई थी?

उत्तर : महाराणा अमर सिंह।


209. किराडू का सोमेश्वर मंदिर किस शैली का है?

उत्तर : गुर्जर प्रतिहार शैली का।


210. सिरोही क्षेत्र की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?

उत्तर : भाकर।


211. भारत का मक्का नाम से कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

उत्तर : अजमेर।


212. बीकानेर राज परिवार की छतरियां कहां स्थित है?

उत्तर : देवी कुंड सागर


213. बूँदी स्थित रानी जी की बावड़ी ,जो बावड़ियों की सिरमोर है, का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर : रानी नाथावती जी।


214. राजस्थान का हरिद्वार किस तीर्थ को कहा जाता है?

उत्तर : मातृकुंडिया


215. बीबी जरीना का मकबरा कहां स्थित है?

उत्तर : धौलपुर।


216. डूँगरपुर में आसकरण द्वारा निर्मित बेणेश्वर का शिवालय कौन सी नदियों के संगम पर स्थित है?

उत्तर : सोम, माही।


217. 'Island palace' किसे कहा जाता है?

उत्तर : जल महल।


218. गुड़िया संग्रहालय किस जिले में स्थित है?

उत्तर : जयपुर।


219. जैसलमेर में पोकरण के निकट स्थित सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बाबा रामदेव के तीर्थ स्थल को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : रामदेवरा।


220. अंजनी माता की हनुमान जी को स्तनपान कराती हुई भारत की एकमात्र मूर्ति कहां पर स्थापित है?

उत्तर : करौली।




221. गंगानगर का प्राचीन नाम क्या था?

उत्तर : रामनगर।


222. डिग्गी मालपुरा के कल्याण जी मंदिर को मुस्लिम धर्मावलंबी किस नाम से पुकारते हैं?

उत्तर : कलह पीर।


223. हीरो का नाम उदयपुर के किस मंदिर में चढ़ाया जाता है?

उत्तर : जगदीश मंदिर।


224. नंदनी माता तीर्थ किस जिले में स्थित है?

उत्तर : बांसवाड़ा।


225. सात सहेलियों का मंदिर किस मंदिर को कहते हैं?

उत्तर : पदमनाभ जैन मंदिर।


226. वेश्याओं का मंदिर किस मंदिर को कहते हैं?

उत्तर : नेमिनाथ का मंदिर, रणकपुर।


227. राजस्थान का अमरनाथ किसे कहा जाता है?

उत्तर : पाली जिले के सादड़ी कस्बे के पास गुफा में स्थित परशुराम महादेव स्थल को।


228. मेवाड़ महाराणा उदय सिंह की छतरी कहां स्थित है?

उत्तर : गोगुंदा।


229. कपूर बाबा नामक फकीर की छतरी जो शहजादा खुर्रम ने बनवाई थी, कहां स्थित है?

उत्तर : जगमंदिर महल, उदयपुर।


230. तापी बावड़ी कहां स्थित है?

उत्तर : जोधपुर।


231. आदिवासियों का मुक्तिधाम महास्थल किसे कहते हैं?

उत्तर : बेणेश्वर ( डूंगरपुर)


232. देलवाड़ा स्थित आदिनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर : विमलसाह।


233. राजस्थान राज्य अभिलेखागार कहां स्थित है

उत्तर : बीकानेर।


234. राजस्थान में अशोक का अभिलेख कहां प्राप्त हुआ था?

उत्तर : वैराठ।


235. किराडू का सोमेश्वर मंदिर और आभानेरी का हर्षद माता मंदिर किस शैली में बने हुए हैं?

उत्तर : गुर्जर-प्रतिहार।


236. 'पृथ्वीराज विजय' की रचना किसने की थी?

उत्तर : जयानक।


237. अरबी फारसी शोध संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर : टोंक।


238. राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान कहां स्थित है?

उत्तर : जोधपुर।


239. बसंत गढ़ का शिलालेख किस वंश से संबंधित है?

उत्तर : चावड़ा।


240. राजस्थान से प्राप्त सबसे प्राचीन सिक्के कहलाते हैं।

उत्तर : आहत सिक्के।




241. राजस्थान में किन राजाओं के सिक्के नलियासर, वैराठ तथा नगरी में प्राप्त हुए हैं?

उत्तर : यूनानी।


242. झाड़साही सिक्का कौनसी रियासत से संबंधित है?

उत्तर : जयपुर।


243. 'गाधिया' सिक्के किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर : उदयपुर।


244. भरतपुर के किस स्थान पर गुप्त कालीन सिक्कों का बड़ा भंडार मिला है?

उत्तर : नगलाछैल।


245. वैराठ में प्रथम उत्खनन किसके नेतृत्व में किया गया था?

उत्तर : दयाराम साहनी।


246. जूता हुआ खेत के प्रमाण किस पुरास्थल में मिलते हैं?

उत्तर : कालीबंगा।


247. अनाज रखने के बड़े मृदभांड जिन्हें 'गोरे बकोठ' कहा जाता था किस प्राचीन सभ्यता से प्राप्त हुए?

उत्तर : आहड़ ।


248. राजस्थान में विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक हड़प्पा सभ्यता का प्रसिद्ध स्थल कालीबंगा किस जिले में स्थित है?

उत्तर : हनुमानगढ़।


249. बौद्ध धर्म से संबंधित पुरातात्विक अवशेष किस सभ्यता से मिले हैं?

उत्तर : बैराठ।


250. राजस्थान में सभ्यता के किस स्थल पर सबसे प्रथम बार हल से जूते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त हुए?

उत्तर : कालीबंगा।


251. बैराठ में जो पुरातात्विक अवशेष मिले हैं वे किस काल से संबंधित हैं?

उत्तर : मौर्य काल।


252. सिंधु घाटी के लोग किस पालतू पशु से परिचित नहीं थे?

उत्तर : घोड़ा


253. हड़प्पा संस्कृति का नवीनतम उत्खनन स्थल कौन सा है?

उत्तर : धोलावीरा।


254. गणेश्वर सभ्यता किस काल से संबंधित है?

उत्तर : ताम्र पाषाण युग।


255. ताम्रवती नगरी के रूप मैं किस स्थान को जाना जाता है?

उत्तर : आहड़।


256. राजस्थान राज्य का अभिलेखागार कहां स्थित है?

उत्तर : बीकानेर।


257. राजस्थान में महाभारत काल के अवशेष कहां मिले हैं?

उत्तर : अलवर के निकट बैराठ व भरतपुर के निकट नोह् में।


258. आहड़ सभ्यता के लोग किस खाद्य पदार्थ से अच्छी प्रकार परिचित है?

उत्तर : चावल।


259. पुरातात्विक स्थल रंग महल कहां स्थित है?

उत्तर : हनुमानगढ़।


260. कालीबंगा का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर : काली चूड़ियां।




261. किस पुरातात्विक स्थल को पूर्व में मालव नगर कहते थे।

उत्तर : नगर(टोंक)।


262. राजस्थान के किस वर्तमान जिले में गणेश्वर स्थल स्थित है?

उत्तर : सीकर।


263. वैराठ में किस सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए?

उत्तर : मौर्यकालीन सभ्यता।


264. प्राचीन गणेश्वर सभ्यता के अवशेष कहा प्राप्त हुए हैं?

उत्तर : नीमकाथाना से।


265. आहड़ सभ्यता किस नदी पर स्थित है?

उत्तर : बनास नदी पर।


266. उदयपुर के पास स्थित किस प्राचीन कस्बे को ताम्र नगरी भी कहा जाता था?

उत्तर : आहड़।


267. कालीबंगा सभ्यता किस नदी के समीप विकसित हुई थी

उत्तर : सरस्वती।


268. पोथीखाना संग्रहालय कहां स्थित है?

उत्तर : जयपुर।


269. रणथंभोर की विजय के उपरांत अलाउद्दीन खिलजी ने रणथंभोर दुर्ग को किसके अधिकार में सौंपा था?

उत्तर : उलुग खान


270. शिलादेवी का मंदिर किस जिले में स्थित है?

उत्तर : आमेर।


271. बसंती नामक किले का निर्माण किस राजा ने करवाया था?

उत्तर : राणा कुंभा ने।


272. रियासत काल में राज्य की सुरक्षा हेतु ओदक दुर्ग बनाए जाते थे। यह कहां स्थित होते थे?

उत्तर : जल से घिरे हुए।


273. हम्मीर ने सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के किस विद्रोही सेनापति को रणथंभोर दुर्ग में शरण दी थी।

उत्तर : मीर मुहम्मद शाह


274. कुंभलगढ़ किले का प्रमुख वास्तुकार कौन था?

उत्तर : मंडन।


275. विजय स्तंभ किस दुर्ग में स्थित है?

उत्तर : चित्तौड़ दुर्ग।


276. भटनेर का किला किस जिले में स्थित है?

उत्तर : हनुमानगढ़।


277. किस महाराजा ने जैसलमेर में 5 पटवा हवेलियों का निर्माण करवाया?

उत्तर : गुमानमल


278. किस दुर्ग को सोनार दुर्ग भी कहा जाता है?

उत्तर : जैसलमेर


279. लोहा गढ़ दुर्ग कहां स्थित है?

उत्तर : भरतपुर।


280. किस दुर्ग का प्रवेश द्वार नौलखा दरवाजा के नाम से जाना जाता है

उत्तर : रणथंभौर।




282. चंबल नदी के किनारे निर्मित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से घिरा ऐतिहासिक महत्व का दुर्ग कौन सा है?

उत्तर : शेरगढ़ का किला।


283. वह दुर्ग जो राजस्थान में चित्तौड़गढ़ दुर्ग के बाद सबसे बड़ा लिविंग फोर्ट है।

उत्तर : जैसलमेर दुर्ग।


284. एक तारागढ़ का किला अजमेर में स्थित है। दूसरा तारागढ़ का किला किस जिले में स्थित है?

उत्तर : बूंदी।


285. कुंभलगढ़ का किला किस जिले में स्थित है?

उत्तर : राजसमंद।


286. मेहरानगढ़ का किला कहां स्थित है?

उत्तर : जोधपुर।


287. किस किले के लिए कहा गया था कि अन्य सब किले नंगे हैं जबकि यह बख्तरबंद है।

उत्तर : रणथंभौर किला।


288. चितौड़गढ़ स्थित विजय स्तंभ का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर : महाराणा कुंभा।


289. मेहरानगढ़ दुर्ग का निर्माण किस राजा ने करवाया था?

उत्तर : राव जोधा ने।


290. किस दुर्ग को राजस्थान का वेल्लोर कहा जाता है?

उत्तर : भैंस रोड गढ़।


291. तिमनगढ़ दुर्ग कहां स्थित है?

उत्तर : बयाना(भरतपुर)


292. 'सर टॉमस रो' ने अपना परिचय मुगल सम्राट जहांगीर को किस स्थान पर दिया था?

उत्तर : बसंतगढ़ दुर्ग (सिरोही)


293. इतिहास प्रसिद्ध सिवाना दुर्ग किस जिले में स्थित है?

उत्तर : बाड़मेर।


294. वह किला जिस पर अंग्रेज जनरल लार्ड लेक ने 5 बार चढ़ाई की किंतु असफल हुआ था।

उत्तर : लोहागढ़ ,भरतपुर।


295. अबुल फजल ने किस दुर्ग के विषय में लिखा कि यह दुर्ग इतना ऊंचा है कि नीचे से ऊपर देखने में सिर की पगड़ी गिर जाती है?

उत्तर : कुंभलगढ़ दुर्ग


296. राजस्थान के किस किले को सुवर्णगिरि कहा जाता है?

उत्तर : जालौर के दुर्ग!


297. कुम्भलगढ़ दुर्ग की दीवार की लंबाई है।

उत्तर : 36 किमी.


298. आमेंर के तारागढ़ दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर : अजय पाल।


299. प्रसिद्ध सोनार किला कहां पर स्थित है?

उत्तर : जैसलमेर।


300. राजस्थान में जूनागढ़ किला कहां पर स्थित है।

उत्तर : बीकानेर।


2 टिप्‍पणियां:

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं

    अभ्यास दोस्ती-17: हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव की 'त्रिशक्ति', जानिए मुख्य विशेषताएं हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्...