google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : ​​8 जून को विश्व महासागर दिवस(World Ocean Day)

​​8 जून को विश्व महासागर दिवस(World Ocean Day)


 ​​8 जून को  विश्व महासागर दिवस 

(World Ocean Day)



यह दिवस महासागरों के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है।


पहली बार विश्व महासागर दिवस 8 जून, 2009 को मनाया गया था।


कनाडा सरकार ने वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन के दौरान विश्व महासागर दिवस की स्थापना का प्रस्ताव रखा था।

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर 2008 में 8 जून को विश्व महासागर दिवस को आधिकारिक तौर पर मनाने की मान्यता दी। 


● महासागर पृथ्वी पर न केवल जीवन का प्रतीक हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

● इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को समुद्र में बढ़ रहे प्रदूषण और उससे होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना है।

● हमारी पृथ्वी का लगभग 70 प्रतिशत भाग महासागरों से घिरा हुआ है।

● महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन के प्रतीक हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करते हैं। 


● विश्व के तमाम देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महासागरों का महत्त्वपूर्ण योगदान है ।

● विशाल समंदरों से पेट्रोलियम सहित अनेक संसाधन प्राप्त होते हैं।

● पृथ्वी पर जीवन का आरंभ महासागरों से माना जाता है।

● आज महासागर असीम जैव विविधता का भंडार है। 


● पृथ्वी पर फैले प्रदूषण का असर अब महासागरों में भी दिखाई देने लगा है। समुद्र में ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटता जा रहा है और तटीय क्षेत्रों से समुद्री जल में भारी मात्रा में प्रदूषणकारी तत्त्वों के मिलने से समुद्री जीव-जन्तुओं का जीवन संकट में है। 


● महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के वजह से महासागर धीरे-धीरे गंदे होते जा रहे हैं। इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। 


● हैरत की बात तो यह है कि हम सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में तो सोचते हैं, लेकिन महासागर के बारे में नहीं सोचते, जबकि समुद्र का स्वास्थ्य हमारी सेहत से जुड़ा है।


● दरअसल, इंसानों, प्राणियों और विविध प्रकार के जीव-जंतुओं का जीवन महासागरों पर निर्भर है।


प्रमुख महासागर - 

प्रशांत महासागर

हिन्द महासागर

अटलांटिक महासागर

अंटार्कटिका महासागर

आर्कटिक महासागर ।

1 टिप्पणी:

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

न्यायमूर्ति रंजना देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त(Justice Ranjana Desai appointed as the Chairperson of the 8th Pay Commission)

  न्यायमूर्ति रंजना देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त (Justice Ranjana Desai appointed as the Chairperson of the 8th Pay C...