google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day)

सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day)

 सशस्त्र सेना झंडा दिवस

(Armed Forces Flag Day)



हर साल 7 दिसम्बर को मनाया जाने वाला “सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस” तीनों भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों के साथ ही वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवार कल्याण हेतु भारत सरकार की जनता से धन-संग्रह की अपील के प्रति समर्पित एक दिन है।


थीम 2020 : इस वर्ष कोई विशेष विषय या थीम नहीं है। यह दिन हमारे देश के सभी वर्दीधारी सैनिकों के लिए एक उत्साह है जो अपने नागरिकों की हर कीमत पर रक्षा करते हैं।


सशस्त्र सेना ध्वज के तीन रंग:-

• लाल रंग - भारतीय सेना का 

• गहरा नीला रंग- भारतीय नौसेना का और  

• हल्का नीला रंग- भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करता है।


शुरुआत:-

• 28 अगस्त, 1949, भारत के रक्षा मंत्रालय ने संबंधित कल्याण निधियों को एक सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में समेकित किया। बाद में वर्ष 1993 भारत के तत्कालीन रक्षा मंत्री के अधीन एक समिति के गठन ने 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाने का निर्णय लिया।


सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के मुख्य उद्देश्य :-

• सेना में कार्यरत कर्मियों व शहीदों के परिवार पुनर्वास तथा कल्याण हेतु आर्थिक सहयोग। 

• सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवारों का हित।

• युद्ध के समय हुई हानि की भरपाई।


कैसे मनाते है :-

• इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। 

• झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को समर्पित होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

न्यायमूर्ति रंजना देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त(Justice Ranjana Desai appointed as the Chairperson of the 8th Pay Commission)

  न्यायमूर्ति रंजना देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष किया गया नियुक्त (Justice Ranjana Desai appointed as the Chairperson of the 8th Pay C...