google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : ​​डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) (14 अप्रैल, 1891 - 6 दिसंबर 1956)

​​डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) (14 अप्रैल, 1891 - 6 दिसंबर 1956)


 ​​डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर 

(Dr. Bhimrao Ambedkar)

(14 अप्रैल, 1891 - 6 दिसंबर 1956) 

 


भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक बाबासाहेब अम्बेडकर का जन्म ब्रिटिश भारत के मध्य प्रांत महू, मध्यप्रदेश में हुआ था।  


उपनाम :- बाबासाहेब अम्बेडकर, भारतीय संविधान के पिता।

•  बाबासाहेब का बचपन में नाम भीमराव रामजी सकपाल था लेकिन अपने एक ब्राह्मण शिक्षक महादेव अम्बेडकर के प्रभाव व स्नेह के चलते अपने नाम में अम्बेडकर लगाना शुरू किया जो उनके गाँव के नाम अम्बवाड़े पर आधारित था


विचारधारा :-

•  अनुचित और अहितकर व्यवहार के प्रति विद्रोही रूख, प्रखर स्मरण शक्ति, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी एवं सच व अडिग नियमितता के बीच कोई समझौता नहीं।


शिक्षा :-

•  अम्बेडकर ने सतारा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय (अब प्रतापसिंह हाईस्कूल) में 7 नवंबर 1900 को पहली अंग्रेजी कक्षा में प्रवेश लिया। (इसी दिन के सम्मान में 7 नवंबर को महाराष्ट्र में विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है जिसकी घोषणा महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2017 में की गई थी।) 

•  बॉम्बे विश्वविद्यालय - कला स्नातक, (अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान,1912) 

•  कोलंबिया विश्वविद्यालय : (एमए, पीएच.डी, एल.एल.बी)

•  लंदन से : वर्ष 1921 में विज्ञान स्नातकोत्तर (एम॰एससी॰), 1922 में (बैरिस्टर-एट-लॉ), 1923 में (डी॰एससी॰)। 


सामाजिक व राजनीतिक दल :-

•  बहिष्कृत हितकारिणी सभा एवं डिप्रेस्ड क्लासेस एजुकेशन सोसायटी, पीपुल्स एजुकेशन सोसायटी, स्वतंत्र लेबर पार्टी तथा शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन भारतीय रिपब्लिक पार्टी।


प्रमुख पुस्तक :- एनहाइलेशन ऑफ़ कास्ट।


राजनीतिक उपलब्धियाँ एवं पद :-

•  बॉम्बे विधान परिषद् सदस्य : (1926 – 36), बॉम्बे विधान सभा सदस्य : (1937 – 42), श्रम मंत्री, वायसराय, कार्य-परिषद, (1942 – 1946), भारतीय संविधान सभा की मसौदा समिती के अध्यक्ष : (1947 –1950), भारत के प्रथम क़ानून एवं न्यायमंत्री : (1947 – 1951), राज्य सभा सदस्य, बॉम्बे : (1952 – 1956)। 


सम्मान :-

•  बोधिसत्व (1956), भारत रत्न (1990), प्रथम कोलंबियन अ हेड ऑफ द इयर टाईम (2004), द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012) 


समाधि स्थल - चैत्य भूमि, मुंबई (महाराष्ट्र)।

1 टिप्पणी:

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

भारत की बानू मुश्ताक को हार्ट लैंप के लिए मिल वर्ष 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार(India's Banu Mushtaq gets International Booker Prize 2025 for Heart Lamp)

  भारत की बानू मुश्ताक को हार्ट लैंप के लिए मिल वर्ष 2025 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (India's Banu Mushtaq gets International Booke...