google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : ​​केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF){Central Industrial Security Force (CISF)}

​​केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF){Central Industrial Security Force (CISF)}


 ​​केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF

[Central Industrial Security Force (CISF)]



स्थापना :- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के तहत 10 मार्च 1969 में।   


श्रेणी :- भारतीय सुरक्षा बल जिसे  “पैरामिलिट्री” भी कहा जाता है देश के गृह मंत्रालय के अधीन व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की निगरानी में कार्यरत है।  


मुख्यालय :- नई दिल्ली


वर्तमान महानिदेशक :- सुबोध कुमार जायसवाल।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु 2,800 कर्मियों की शक्ति के साथ वर्ष 1969 में CISF की स्थापना की गई थी। इसके बाद 15 जून 1983 को पारित संसद के एक अन्य अधिनियम द्वारा CISF को भारत की सशस्त्र सेना में शामिल किया गया। वर्तमान में सुरक्षा कर्मियों की संख्या 1 लाख 60 हज़ार से भी अधिक है।   


कार्यक्षेत्र :-

• CISF का मुख्य कार्य सरकारी कारखानों व अन्य सरकारी उपक्रमों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही केंद्र सरकार के औद्योगिक परिसरों की निगरानी करना है।  

• यह बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे - परमाणु ऊर्जा संयंत्रों, अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों, खानों, तेल क्षेत्रों और रिफाइनरियों, प्रमुख बंदरगाहों, भारी इंजीनियरिंग, इस्पात संयंत्रों, बैराज, पनबिजली / थर्मल पावर प्लांट जैसे औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा करने के अलावा कई और कार्य भी करता है जैसे – सरकारी और गैर सरकारी गोपनीय कार्यों को सुरक्षित रखना, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करना, आपदा प्रबंधन इत्यादि।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025(Khelo India Youth Games 2025)

  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (Khelo India Youth Games 2025) ✅ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पटना, बिहार के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट...