28 फरवरी
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस : 2021
28 February
National Science Day: 2021
थीम 2021 : विज्ञान, तकनीकी व नवीनीकरण (STI) का भविष्य : शिक्षा, कार्य व कौशल पर प्रभाव।
उद्देश्य : 28 फरवरी 1928 में भारतीय भौतिक विज्ञानी सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा की गयी “रमन प्रभाव” की उल्लेखनीय खोज को चिह्नित करने हेतु।
•वर्ष 1930 में इसी खोज के लिए उन्हें भौतिकी का नोबेल प्राइज़ दिया गया था जो कि विज्ञान के क्षेत्र में पहली बार किसी भारतीय को मिला था।
क्या है रमन इफेक्ट या रमण प्रकीर्णन :-
•रमण प्रभाव प्रकाश के फोटॉन कणों के लचीले वितरण या बिखरने के बारे में है जिसके अनुसार प्रकाश की प्रकृति और स्वभाव में तब परिवर्तन होता है जब वह किसी पारदर्शी माध्यम से गुजरता है। ठोस, तरल या गैसीय माध्यम से निकलते हुए प्रकाश उर्जा के करोड़ो कणों (फोटॉन) में से कुछ कणों को ‘माध्यम के अणु’ बिखरा या फैला देते हैं जिससे प्रकाश की प्रकृति में परिवर्तन होता है जिसे सी वी रमन के नाम पर ही ‘रमण प्रभाव’ या ‘रमण प्रकीर्णन’ कहा गया।
इस दिन स्कूलों में कराई जाने वाली गतिविधियां :-
•विशेषज्ञ स्पीच, लेक्चर, टॉक शो के साथ ही, क्विज, डिबेट, स्पीच, पोस्टर मेकिंग, साइंस मॉडल मेकिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन और विद्यार्थियों को विज्ञान पर आधारित फिल्म तथा डॉक्यूमेंट्री देखने हेतु प्रोत्साहित किया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box