राष्ट्रीय बालिका दिवस - 2021
उद्देश्य व थीम : भारतीय समाज में लैंगिक असमानता, बालिका शिक्षा का महत्व, उसके स्वास्थ्य व पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने और लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने हेतु।
शुरुआत :-
• वर्ष 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय तथा भारत सरकार द्वारा की गई।
कैसे मनाया जाता है :-
• यह दिवस प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है जिसमें एक बालिका के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए जागरूकता अभियान शामिल होता है।
बच्चों व बालिकाओं के मानवाधिकार :-
• बच्चों और बालिकाओं के मानवाधिकारों में निम्नलिखित अविभाज्य,अन्योन्याश्रित और परस्पर संबंधित मानव अधिकार शामिल हैं यथा - लिंग, आयु, नस्ल, रंग, भाषा, धर्म,जातीयता या परिस्थिति पर आधारित भेदभाव से मुक्ति का मानव अधिकार इत्यादि।
Nice brother
जवाब देंहटाएं