google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-1480548673532614, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Kabu Education : प्रोजेक्ट कुइपर(Project Kuiper)

प्रोजेक्ट कुइपर(Project Kuiper)

 प्रोजेक्ट कुइपर

(Project Kuiper)




यूएसए के फ्लोरिडा के केप केनावेरल से यूनाइटेड लॉन्च एलायंस (ULA) के एटलस V रॉकेट से अमेज़न ने अपने महत्वाकांक्षी $10 बिलियन के प्रोजेक्ट कुइपर की शुरुआत करते हुए 27 सैटेलाइट्स के पहले बैच को लॉन्च कर दिया है। 


✅ पृथ्वी से लगभग 450 किलोमीटर (280 मील) की प्रारंभिक कक्षा में पहुँचने के बाद, उपग्रह अगले कई हफ्तों में धीरे-धीरे लगभग 630 किलोमीटर (392 मील) की अपनी परिचालन ऊँचाई पर चढ़ेंगे।


इस परियोजना का उद्देश्य विश्वभर में, खासकर दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों में, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है। पूर्ण प्रोजेक्ट कुइपर समूह में 3,236 उपग्रह होंगे। इसका लक्ष्य मध्य-2026 तक कम से कम 1,618 उपग्रहों की तैनाती करना है। 


यह लॉन्च अमेज़न की ओर से स्पेसएक्स के स्टारलिंक को चुनौती देने की दिशा में पहला कदम है, जिसके अब तक 8,000 से अधिक सैटेलाइट्स कक्षा में हैं और जिसके दुनियाभर में लाखों उपयोगकर्ता हैं। 


प्रोजेक्ट कुइपर, जिसकी पहली बार 2019 में घोषणा की गई थी। एटलस वी रॉकेट बोइंग और लॉकहीड मार्टिन के बीच एक संयुक्त उद्यम यूनाइटेड अलायंस द्वारा निर्मित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment box

AvdHesH MeEnA

भारत, श्रीलंका और मालदीव ने मालदीव में 17वां त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ किया आयोजित(India, Sri Lanka and Maldives conduct 17th Trilateral Coast Guard Exercise 'Dosti' in Maldives)

  भारत, श्रीलंका और मालदीव ने मालदीव में 17वां त्रिपक्षीय तटरक्षक अभ्यास ‘दोस्ती’ किया आयोजित (India, Sri Lanka and Maldives conduct 17th Tr...