नासा ने पहली बार शुक्र ग्रह पर भेजा हिप-हॉप गीत "द रेन’’
(NASA sends hip-hop song "The Rain" to Venus for the first time)
✅नासा की दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला ने DSN (डीप स्पेस नेटवर्क) के माध्यम से शुक्र ग्रह पर हिप-हॉप कलाकार मिस्सी इलियट के गीत "द रेन (सुपा डुपा फ्लाई)" को प्रेरणादायक संदेश के रूप में भेजा है।
✅यह गीत पृथ्वी से शुक्र तक लगभग 158 मिलियन मील (254 मिलियन किलोमीटर) की यात्रा की। प्रकाश की गति से प्रसारित, रेडियो आवृत्ति संकेत को ग्रह तक पहुंचने में लगभग 14 मिनट लगे।
✅यह प्रसारण 34-मीटर (112-फुट) चौड़े डीप स्पेस स्टेशन 13 (DSS-13) रेडियो डिश एंटीना द्वारा किया गया था, जो कैलिफोर्निया में बारस्टो के पास DSN के गोल्डस्टोन डीप स्पेस कम्युनिकेशंस कॉम्प्लेक्स में स्थित है। संयोग से, DSS-13 का उपनाम शुक्र भी है।
✅2021 में चुने गए NASA के दो शुक्र मिशन ‘डेविंसी’ (डीप एटमॉस्फियर वीनस इन्वेस्टिगेशन ऑफ़ नोबल गैसेस, केमिस्ट्री, एंड इमेजिंग) को 2029 और वेरिटास (वीनस एमिसिविटी, रेडियो साइंस, इनएसएआर, टोपोग्राफी, एंड स्पेक्ट्रोस्कोपी) 2031 तक लॉन्च होंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box