70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024
(70th National Film Awards 2024)
✅ 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई। पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म जूरी की अध्यक्ष नीला माधब पांडा और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन जूरी के अध्यक्ष गंगाधर मुदलायर ने की।
✅ विजेताओं को अक्टूबर 2024 में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
प्रमुख पुरस्कार:-
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संपादन और सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार - 'आट्टम' आनंद एकरशी द्वारा निर्देशित।
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - ऋषभ शेट्टी, कंतारा
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - निथ्या मेनन, थिरुचित्रमभलम और मानसी पारेख, कच्छ एक्सप्रेस
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशन - सोराज आर बड़जात्या, उंचाई
• सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म - कंतारा, ऋषभ शेट्टी
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता - पवन राज मल्होत्रा, फौजा
• सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री - नीना गुप्ता, उंचाई
• सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार - श्रीपथ, मलिकप्पुरम
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box