पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024- 23 अगस्त
(1st National Space Day 2024- August 23)
✅ 23 अगस्त 2024 को पूरे देश में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। इस साल की थीम है 'चांद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा' है।
✅ 23 अगस्त, 2023 को भारत चांद पर उतरने वाला चौथा देश और उसके दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में पहुँचने वाला पहला देश बन गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को "राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस" के रूप में घोषित किया।
✅ 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 ने श्रीहरिकोटा में अवस्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष यान ने 5 अगस्त 2023 को चंद्र कक्षा में निर्बाध रूप से प्रवेश किया।
• चंद्रयान-1:-
भारत का चंद्र अन्वेषण मिशन 22 अक्तूबर 2008 में चंद्रयान-1 के साथ शुरू हुआ, प्रक्षेपण यान PSLV-C11 था।
• चंद्रयान-2:-
22 जुलाई 2019 को लॉन्च चंद्रयान-2 में एक ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल थे, जिसका प्रक्षेपण यान GSLV MkIII-M1 था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box