डीआरडीओ ने हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल 'रुद्रम-II' का किया सफलतापूर्वक परीक्षण
(DRDO successfully test fired air-to-surface missile 'Rudram-II')
➢ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 29 मई, 2024 को प्रातः 11 बजकर 30 मिनट पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सुखोई-30 एमके-1 प्लेटफॉर्म से हवा से सतह पर मार करने वाली RudraM-II मिसाइल का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
➢ इस महत्वपूर्ण परीक्षण ने प्रपल्शन प्रणाली और नियंत्रण एवं पथप्रदर्शन से सम्बन्धित आँकड़ों की सटीकता पर खरा उतरने के साथ परीक्षण के सभी उद्देश्यों को पूरा किया।
➢'रुद्रम-II' एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस ईंधन से चलने वाली वायु-प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली है, जो शत्रु के कई प्रकार के हथियारों को नष्ट करने के लिए हवा से सतह पर मार करने में सक्षम है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box