महिला आईपीएल लीग का दूसरा संस्करण बेंगलुरू में हुआ प्रारंभ
(The second edition of the Women's IPL League started in Bengaluru)
✅ महिला आईपीएल लीग श्रृंखला का दूसरा संस्करण 23 फरवरी 2024 को कर्नाटक के बेंगलुरू में प्रारंभ हुआ। पहला मुकाबला मुम्बई इंडियन्स और दिल्ली कैप्टिल्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम खेला गया।
✅ पूरा सीज़न दो स्थानों पर होने वाले हैं - बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और नई दिल्ली में अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में 15 मार्च को एलिमिनेटर मैच और 17 मार्च को फाइनल मैच होगा।
✅ प्रमुख टीमें:-
मुम्बई इंडियन्स, दिल्ली कैप्टिल्स, गुजरात जाइन्ट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स है। इस लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी - एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये और काशवी गौतम को गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
✅ भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पिछले डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया था।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box