भारत-मलेशिया द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’
(India-Malaysia Bilateral Maritime Exercise ‘Samudra Lakshmana’)
✅ भारतीय और मलेशियाई नौसेनाओं के बीच ‘समुद्र लक्ष्मण’ अभ्यास 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में हुआ है। दोनों नौसेनाओं ने पिछला समुद्र लक्ष्मण द्विपक्षीय अभ्यास मई -जून 2022 में किया था।
✅ भारतीय नौसेना के जहाज किल्टान और रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लेकिर ने इस अभ्यास के तीसरे संस्करण में भाग लिया हैं।
✅ इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच संबंधों को मजबूत करना और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है।
✅ इससे पहले 23 अक्टूबर 2023 को भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" भारत के मेघालय के उमरोई छावनी में हुआ।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link in the comment box